खेल राज्य मंत्री ने अखिल भारतीय एमेच्योर शतरंज प्रतियोगिता का उद्घाटन किया

May 3, 2022 - 22:34
 0
खेल राज्य मंत्री ने अखिल भारतीय एमेच्योर शतरंज प्रतियोगिता का उद्घाटन किया

खेल राज्य मंत्री ने अखिल भारतीय एमेच्योर शतरंज प्रतियोगिता का उद्घाटन किया

खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना ने मंगलवार को यहां वैशाली नगर स्थित शिव कुंज में जयपुर जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में आयोजित अखिल भारतीय एमेच्योर शतरंज प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर मंत्री चांदना ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए प्रस्तावित खेल नीति की विस्तार से चर्चा की और कहा कि राज्य सरकार खेलों के विकास एवं खिलाड़ियों के भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में अखिल भारतीय शतरंज संघ की ओर से कोई भी अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता राजस्थान में आयोजित होने पर राज्य सरकार पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने इस अवसर पर प्रतियोगिता हॉल का अवलोकन भी किया।

कार्यक्रम के आरंभ में राजस्थान शतरंज संघ के सचिव अशोक भार्गव एवं जयपुर जिला शतरंज संघ के पदाधिकारियों ने खेल राज्य मंत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रतियोगिता में 480 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जो देश के विभिन्न राज्यों का प्रतिनिधित कर रहे हैं।