सामाजिक उद्यमी और कार्यकर्ता सीमा सिंह द्वारा मुंबई पुलिस और मुंबई ट्रैफिक पुलिस को हेलमेट डिस्ट्रीब्यूशन

Aug 16, 2022 - 15:39
 0
सामाजिक उद्यमी  और कार्यकर्ता सीमा सिंह द्वारा मुंबई पुलिस और मुंबई ट्रैफिक पुलिस को हेलमेट डिस्ट्रीब्यूशन
सामाजिक उद्यमी और कार्यकर्ता सीमा सिंह द्वारा मुंबई पुलिस और मुंबई ट्रैफिक पुलिस को हेलमेट डिस्ट्रीब्यूशन

मुंबई : देश के आज़ादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत सामाजिक व्यवसायी और कार्यकर्ता  सीमा सिंह के द्वारा मुंबई के कार्टर रोड पर मुंबई पुलिस और मुंबई ट्रैफिक पुलिस के लिए हेलमेट डिस्ट्रीब्यूशन का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। देशभक्ति के गीतों और भारत माता की जय के नारों के साथ कार्यक्रम में मुंबई पुलिस और मुंबई ट्रैफिक पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारियों उपस्थिति में सीमा सिंह के द्वारा हेलमेट डोनेट किया गया।

सीमा सिंह, मेघाश्रेय फाउंडेशन के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बाइक रैली का आयोजन भी किया गया ।  मुंबई बाइकर्स ब्रदरहुड क्लब के सदस्यों ने तिरंगे के साथ कार्टर रोड से बांद्रा रिक्लेमेशन तक इस बाइक रैली को पूरा किया । सीमा सिंह ने विंटेज कार पर बैठकर इस रैली का फ़्लैग ऑफ़ भी किया। 
इस अवसर पर सीमा सिंह ने कहा कि “मुंबई ट्रैफिक पुलिस की वजह से पूरा शहर आसानी से सड़कों पर चलता है और मुंबई पुलिस की प्रशासनिक चुस्ती से शहर में अपराध नियंत्रित रहता हैं। ट्रैफिक पुलिस और मुंबई पुलिस  नागरिकों की सुरक्षा करते हैं इसलिए हमें भी उनकी सुरक्षा की ज़िम्मेदारी लेनी चाहिए ।आज के इस ख़ास दिन पर हमने  मुंबई में ट्रैफिक पुलिस और मुंबई पुलिस को हेलमेट डोनेट किया हैं।
सीमा सिंह , मेघाश्रेय फाउंडेशन की संस्थापक हैं, सीमा सिंह अपने बच्चों डॉ मेघना सिंह और श्रेय सिंह के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में सबसे आगे रही हैं। सीमा सिंह ने अपने बच्चों डॉ मेघना सिंह और श्रेय सिंह की ओर से मेघाश्रेया फाउंडेशन की शुरुआत की। मेघाश्रेया फाउंडेशन भारत भर में वंचित बच्चों की बेहतरी और भूखे लोगों को खाना खिलाने की दिशा में काम करता है। अब तक, 25 कार्यक्रमों और पहलों के माध्यम से पूरे भारत में पाँच लाख  से अधिक लोगों के जीवन को बदल दिया है।

Junja Ram मेरा नाम जुंजा राम है। पत्रकारिता के क्षेत्र में 07 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। अब मैं सांगरी टुडे हिंदी के साथ एडिटर इन चीफ के तौर पर काम कर रहा हूँ। ईमेल: junjaram@hindi.sangritoday.com