हर्षिका बत्रा बनी मिस राजस्थान 2024, अर्निका जैन को फर्स्ट और खुशी बेलावाला को सेकंड रनरअप का ख़िताब
हर्षिका बत्रा (Harshika Batra) को मिस राजस्थान 2024 का ताज पहनाया गया। अर्निका जैन को फर्स्ट रनरअप, खुशी बेलावाला को सेकंड रनरअप, सौम्या जोशी को थर्ड रनरअप, तन्नू पायल को फोर्थ रनरअप और डिंपल हरचंदानी को फिफ्थ रनरअप घोषित किया गया।
जयपुर: फ्यूज़न ग्रुप द्वारा रूवी डिजिटल और आर्या ग्रुप ऑफ कॉलेज के सहयोग से आयोजित मिस राजस्थान 2024 का ग्रैंड फिनाले कल रात बिड़ला ऑडिटोरियम में हुआ। इस भव्य समारोह में राज्य भर से 5000 से ज़्यादा खूबसूरत लड़कियों में से चुनी गई टॉप 28 फाइनलिस्ट ने भाग लिया।