डॉ. शालिनी शर्मा बनीं राजस्थान ब्राह्मण महासभा की उपाध्यक्ष
जयपुर में आयोजित राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रदेश प्रकोष्ठ की नवीन कार्यकारिणी का भव्य गठन समारोह होटल सिद्धार्थ पैलेस में संपन्न हुआ।
जयपुर में आयोजित राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रदेश प्रकोष्ठ की नवीन कार्यकारिणी का भव्य गठन समारोह होटल सिद्धार्थ पैलेस में संपन्न हुआ। शालिनी ने बताया कि सर्व ब्राह्मण समाज की महिलाओं को प्रकोष्ठ में जोड़कर एक नवीन कार्यकारिणी प्रदेश के हर ज़िला स्तर पर बनायी जाएगी तथा उनके हितार्थ कार्यशाला , व्यावसायिक चर्चा तथा अन्य समस्याओं पर अनुभवी जनों से विचारविमर्श किया जाएगा। इस गरिमामयी अवसर पर संरक्षक श्रीमान एस.डी. शर्मा जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान आर.एस. जैमिनी जी की विशेष उपस्थिति रही। साथ ही, प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी श्रीमान राजेंद्र जी, श्री अशोक शर्मा जी एवं श्री शंकरलाल शर्मा जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।