Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
बाड़मेर, 31 मई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, अधिवक्ता यज्ञदत्त जोशी के निधन पर मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में शाम 4 बजे शोक सभा का आयोजित हुई। श्रद्धांजलि सभा में जिलाध्यक्ष फतेह खान ने कहा कि यज्ञदत्त जोशी बाड़मेर कांगे्रस के एक बड़ा नाम था। जब भी कांग्रेस की बात होगी, जोशी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। स्व. जोशी ने अपनी पूरी जिंदगी बिना स्वार्थ के पार्टी को अपना र्स्वोच्च न्यौछावर किया।
आज के पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को उनसे प्ररेणा लेकर पार्टी के प्रति समर्पित होना चाहिए। शोक सभा में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता धनराज जोशी ने कहा कि जोशी के मन मस्तिक्ष में गांधी वादी सोच व विचारधारा प्रवाहित थी और पूरा
जीवन कांग्रेस के सिद्धांतों की पालन करने एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए समर्पित कर दिया था। पूर्व जिला उप प्रमुख सोहनलाल चौधरी ने कहा कि स्व. जोशी कांग्रेस संगठन के मजबूत स्तंभ थे।
उनके निजी स्तर पर भी सभी लोगों से अच्छे रिश्ते रहे हैं और उन्होने हर समय हर संभव मदद की हैं। ऐसे सिद्धांतों के धनी स्व. जोशी को आज पूरा कांगे्रस परिवार नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। कांगे्रस के वरिष्ठ पदाधिकारी मेवाराम सोनी ने कहा कि यज्ञदत्त जोशी का निधन ना सिर्फ उनके लिए
क्या आप व्हाट्सऐप पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
व्हाट्सऐप पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
पार्टी स्तर पर बल्कि निजी स्तर पर भी बड़ी क्षति हैं। पार्टी में उन्हे स्थापित करने एवं पार्टी के सिद्धांतो पर हर हाल में चलने के लिए वह उन्हे हर समय प्रेरित करते रहे हैं। उन्होने कभी पद की लालसा नहीं रखी और नि:स्वार्थ भाव से पार्टी के प्रति सर्मपित रहे। पूर्व सरपंच गोरधनसिंह राठौड़ ने कहा कि आज जिला कांग्रेस संगठन ने जोशी के रूप में एक अनमोल हीरा खो दिया।
पार्टी में उनका योगदान हर समय याद किया जाएगा। जोशी पार्टी के प्रति निष्ठावान एवं समर्पित रहे हैं। इससे पूर्व कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष फतेह खान सहित अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर एवं उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने जोशी के घर पहुंचकर शोक संदेश सपुर्द किया एवं परिजनों को ढ़ांढ़स बंधाया। इस अवसर पर ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष मूलाराम मेघवाल, चैनसिंह भाटी, छगनलाल जाटव, दमाराम परमार, महावीर बोहरा, सिकंदर खिलजी, नरेशदेव सारण, दिनेश भंसाली, दीन मोहम्मद, उप प्रधान छोटूसिंह, जगदीश जाखड़, तरूण बालवानी, प्रिंस, गजेन्द्र बोहरा, रहीमखान छीपा, स्वरूपसिंह पंवार, मांगाराम मेघवाल, मोहनलाल सोंलकी, नीरज जोशी, गोरीशंकर व्यास एवं निलेश शारदा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.