Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के कार्य समयबद्ध पूर्ण करें -सार्वजनिक निर्माण मंत्री
Pooja Padiyar Editor
अप्रैल 30, 2022 • 3:21 PM 0
प
प्रेस रिलीज़
NEWS CARD
“राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के कार्य समयबद्ध पूर्ण करें -सार्वजनिक निर्माण मंत्री”
राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के कार्य समयबद्ध पूर्ण करें
-सार्वजनिक निर्माण मंत्री
सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजन लाल जाटव ने शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी मुख्यालय ‘निर्माण भवन’ में समीक्षा बैठक में प्रदेश भर में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग एवं केन्द्रीय सड़क एवं आधारभूत संरचना निधि के अन्तर्गत 145 परियोजनाओं, कुल लम्बाई 3080 किमी. एवं लागत 10,064 करोड रूपये की परियोजनाओं के त्वरित गति से गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने हेतु समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किये।
उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग एवं केन्द्रीय सड़क एवं आधारभूत संरचना निधि परियोजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के लिये भूमि अवाप्ति की कार्यवाही, आर.ओ.बी. की स्वीकृति एवं वन विभाग के प्रस्तावों की स्वीकृति हेतु विशेष प्रयास किये जाकर शीघ्र प्राप्त करने के निर्देश दिये।
क्या आप व्हाट्सऐप पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
व्हाट्सऐप पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।