सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर शादी का झांसा दे किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

आरोपी की मोबाइल की दुकान है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि आरोपी अभिषेक और पीड़िता की फेसबुक के जरिए वर्ष 2017 में जान पहचान हुई थी।

Aug 27, 2022 - 03:24
 0
सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर शादी का झांसा दे किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर शादी का झांसा दे किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

फरीदाबाद, 27 अगस्त। सोशल साइट के जरिए दोस्ती कर 28 वर्षीय महिला को शादी का झांसा दे दुष्कर्म करने के आरोपी को एनआईटी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान दिल्ली के उत्तम नगर निवासी अभिषेक के रूप में हुई है।

आरोपी की मोबाइल की दुकान है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि आरोपी अभिषेक और पीड़िता की फेसबुक के जरिए वर्ष 2017 में जान पहचान हुई थी। आरोपी पहले फेसबुक मेसेन्जर से पीड़िता से बात करता था। फिर मैसेंजर से महिला का फोन नंबर लेकर बात करने लगा। वर्ष 2019 में मिलने के लिए फरीदाबाद आया।

आरोपी पीड़िता को एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। महिला के ससुरालवालों को इस अवैध संबंधों के बारे में पता चला तो उसे घर से निकाल दिया।

महिला ने आरोपी लड़के से बात की तो आरोपी शादी का झांसा देकर दिल्ली में किराए के कमरे में लेकर रहने लगा। दो चार महीने बाद आरोपी ने शादी के लिए मना कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने दिल्ली के उत्तम नगर थाना में शिकायत दी। जिस पर मुकदमा दर्ज होने के बाद मामला जांच के लिए एनआईटी थाना आ गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी अभिषेक को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।

Junja Ram मेरा नाम जुंजा राम है। पत्रकारिता के क्षेत्र में 07 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। अब मैं सांगरी टुडे हिंदी के साथ एडिटर इन चीफ के तौर पर काम कर रहा हूँ। ईमेल: junjaram@hindi.sangritoday.com