असामाजिक तत्वों द्वारा निराश्रित गोवंश पर डाला तेजाब

Apr 27, 2022 - 09:23
Apr 27, 2022 - 09:23
 0
असामाजिक तत्वों द्वारा निराश्रित गोवंश पर डाला तेजाब

--- मथानिया क्षेत्र में आए दिन हो रही गोवंश पर तेजाब डालने की घटनाएं
--- कामधेनु सैनिकों ने पुलिस थानाधिकारी को सोंपा ज्ञापन

कामधेनु सैनिकों ने जोधपुर जिले के मथानिया क्षेत्र में पिछले दो साल से कुछ विशेष समुदाय व असामाजिक तत्वों द्वारा निराश्रित गोवंश पर तेजाब फेंकने वालो के खिलाप कार्यवाही करने के संर्दभ  मे मथानिया पुलिस थानाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान  नरसिंह गहलोत राजस्थान प्रदेश प्रभारी कामधेनु सेना, केवलचन्द टांक प्रदेश मिडिया प्रभारी, जयनारायण गहलोत,  कंचन कंवर, पप्पुराम देवड़ा, अजयराम देवड़ा,  सुनिल गहलोत, मदनलालज टांक, हुक्माराम देवड़ा रणजीत गहलोत, हनुमान गहलोत, मुकेशजी चारण, रामकिशोर भाकल, सुभाष पोषवाल, लिखमाराम पटेल, महादेव बेनीवाल आदि  मौजूद रहें।