भाजपा युवा मोर्चा जोधपुर देहात दक्षिण के नेतृत्व में विशाल मैराथन दौड़ का आयोजन

शेखावत ने दिखाई हरी झंडी

Jan 13, 2023 - 23:00
 0
भाजपा युवा मोर्चा जोधपुर देहात दक्षिण के नेतृत्व में विशाल मैराथन दौड़ का आयोजन
भाजपा युवा मोर्चा जोधपुर देहात दक्षिण के नेतृत्व में विशाल मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया

 मदनसिंह के राजपुरोहित
केरू / जोधपुर. शुक्रवार को भाजपा युवा मोर्चा जोधपुर देहात दक्षिण के नेतृत्व में आज विशाल मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ को शास्त्री सर्कल से केंद्रीय जल शक्ति मंत्री एवं जोधपुर के लोकप्रिय सांसद  गजेंद्रसिंह शेखावत व तारातरा मठ के महंत प्रताप पुरी महाराज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस यात्रा का समापन पाल रोड स्थित अशोक उद्यान पर हुआ।भारतीय जनता युवा मोर्चा जोधपुर देहात दक्षिण के जिलाध्यक्ष अरविंद बर्रा ने बताया कि "भाजयुमो यंग इंडिया रन," युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती समारोह कार्यक्रम के तहत रन फॉर यूनिटी के तहत आज शास्त्री सर्कल से अशोक उद्यान तक मैराथन दौड़ आयोजित की गई।इसमें सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने भाग लेकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि युवा ही किसी भी राष्ट्र का भविष्य निर्माता होता है। युवाओं के बिना राष्ट्र निर्माण की परिकल्पना कोरी होती है।किसी भी देश की संपन्नता में सबसे बड़ी भूमिका राष्ट्र के की युवा शक्ति की होती है। इसलिए हमें युवाओं की ऊर्जा का उपयोग पूर्णरूपेण राष्ट्र निर्माण में  करना चाहिए।
कार्यक्रम के संयोजक पृथ्वीराज खोखर व सहसंयोजक हंसराज चौधरी,युवा नेता सुमेरसिंह राजपुरोहित ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरताराम देवासी,पूर्व विधायिका कमसा मेघवाल,जिलामंत्री मंजू गौड़, प्रधान अनुश्री पूनिया, सहित अनेक पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने भारत माता के नारों से एवं स्वामी विवेकानंद जी के नारों से आकाश को गुंजायमान कर दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ यश गोदा ने किया।