भरखमा फिल्म से जुड़ने पर अंजलि राघव का राजस्थान में बस जाने का मन क्यों हुआ?
हरियाणवी संगीत उद्योग की चर्चित अभिनेत्री अंजलि राघव ने अपनी पहली राजस्थानी फिल्म 'भरखमा' में काम करके एक नई पहचान बनाई है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के बाद से उन्हें मिल रही प्रतिक्रिया से वह बेहद खुश हैं।
हरियाणवी संगीत उद्योग की चर्चित अभिनेत्री अंजलि राघव ने अपनी पहली राजस्थानी फिल्म 'भरखमा' में काम करके एक नई पहचान बनाई है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के बाद से उन्हें मिल रही प्रतिक्रिया से वह बेहद खुश हैं। अंजलि का कहना है, "यह राजस्थानी भाषा में बनी एक बेहद खूबसूरत फिल्म है, और मैं चाहती हूं कि राजस्थानी लोग इस फिल्म को खूब प्यार दें। सिनेमाघरों में जाकर इसे जरूर देखें।"