क्यों ज़रूरी है व्यान मोबिलिटी ?
भारत आज दुनिया के सबसे तेज़ी से बढ़ते ईवी बाज़ारों में से एक है। पेट्रोल और डीज़ल पर बढ़ती निर्भरता , प्रदूषण की गंभीर समस्या और बढ़ते ईंधन खर्च ने आम उपभोक्ता और सरकार , दोनों को इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर मोड़ दिया है। व्यान मोबिलिटी का लक्ष्य है –
उच्च गुणवत्ता वाले इलेक्ट्रिक टू - व्हीलर और थ्री - व्हीलर उपलब्ध कराना।
बेहतर माइलेज , कम रखरखाव और किफायती संचालन के विकल्प देना।
क्या आप व्हाट्सऐप पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
व्हाट्सऐप पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
Chat on WhatsApp
ऐसे वाहनों का निर्माण करना जो शहरी यात्रियों और छोटे व्यवसायों के लिए लाभकारी साबित हों।
नेतृत्व टीम का अनुभव और विज़न
विकास अग्रवाल ( चेयरमैन ) – भारत में ईवी उद्योग के अनुभवी नाम , जिन्होंने पहले Ele ब्रांड को स्थापित किया था। उनका कहना है : “ व्यान मोबिलिटी का उद्देश्य केवल वाहन बेचना नहीं है , बल्कि भारत के हर नागरिक को स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन समाधान उपलब्ध कराना है। हमारा सपना है कि भारत वैश्विक स्तर पर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में अग्रणी बने। ”
चिराग अग्रवाल ( डायरेक्टर – सेल्स एवं बिज़नेस डेवलपमेंट ) – देश भर में मजबूत डीलर और डिस्ट्रिब्यूटर नेटवर्क बनाने की ज़िम्मेदारी उनके पास है। वे कहते हैं : “ हम चाहते हैं कि व्यान मोबिलिटी हर गली - मुहल्ले और हर राज्य तक पहुँचे। हमारे लिए ग्राहक तक सही समय पर सही प्रोडक्ट और सर्विस पहुँचना ही सबसे बड़ा लक्ष्य है। ”
हर्ष अग्रवाल ( डायरेक्टर – ऑपरेशंस एवं ग्लोबल सेल्स ) – ऑपरेशंस और डिज़ाइन इनोवेशन में उनका ध्यान है। उनका मानना है : “ भारत के अलावा वैश्विक बाज़ारों में भी व्यान मोबिलिटी की अपार संभावनाएँ हैं। हम भविष्य में अपनी तकनीक और डिज़ाइन को दुनिया के सामने ले जाएंगे। ”
पर्यावरण और सामाजिक प्रभाव
व्यान मोबिलिटी न सिर्फ़ एक कंपनी है , बल्कि यह भारत की हरित क्रांति (Green Revolution in Mobility) का हिस्सा है। कंपनी का उद्देश्य है –
कार्बन उत्सर्जन (Carbon Emission) को कम करना ।
फॉसिल फ्यूल पर निर्भरता घटाना ।
और आम लोगों को सस्ता , सुरक्षित और स्वच्छ परिवहन विकल्प देना।
विस्तार की रणनीति
व्यान मोबिलिटी ने संपूर्ण भारत में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है और अब जल्द ही देश के अन्य राज्यों में विस्तार कर रहा है। भविष्य की योजनाओं में शामिल हैं –
नए प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विकास ( उन्नत ई - स्कूटर , ई - रिक्शा , ई - कार्गो वाहन ) ।
सर्विस और चार्जिंग नेटवर्क को तेज़ी से बढ़ाना।
और अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में प्रवेश कर भारत का नाम विश्व स्तर पर स्थापित करना।
उपभोक्ताओं और पार्टनर्स के लिए संदेश
व्यान मोबिलिटी उपभोक्ताओं को वादा करता है कि उनके हर वाहन में –
साथ ही कंपनी डीलर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स को भी आकर्षक पार्टनरशिप मॉडल्स दे रही है , ताकि वे इस हरित अभियान का हिस्सा बन सकें।
आधिकारिक वेबसाइट
अधिक जानकारी के लिए विज़िट करें : www.vyaanmobility.com