अब गुजराती फिल्म में भी नज़ारा आएँगे बॉलीवुड के शहंशाह, फीस सुनकर हो जाओगे दंग
फिल्म के निर्माता आनंद पंडित ने फिल्म की डबिंग से जुड़ा एक किस्सा सुनते हुए कहा की जब उन्होंने अमिताभ से पुछा की क्योंकि ये फिल्म गुजराती भाषा में है और उन्हें इस भाषा में समस्या आ सकती है तो क्या डबिंग आर्टिस्ट से डबिंग करवा ली जाए।
इंडस्ट्री के महानायक और बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन अब बड़े परदे पर गुजराती बोलते नज़र आएँगे। जी हाँ आपने सही सुना अमिताभ बच्चन जल्द ही गुजराती फिल्म फक्त महिलाओ माते में दिखाई देंगे। इंडस्ट्री में आए हुए उन्हें पांच दशक हो गए हैं। यह पहला मौका है जब वह गुजराती फिल्म में ऐक्टिंग करते दिखाई देंगे। उन्होंने पिछले दिनों ही इस फिल्म की शूटिंग ख़तम करी है। मज़ेदार बात यह है की इस फिल्म में काम करने के लिए उन्होंने एक रूपए भी फीस नहीं ली है। इस फिल्म में अमिताभ का कैमियो है, लेकिन महत्वपूर्ण रोल है। फिल्म में अमिताभ गुजराती में डायलॉग भी बोलते नजर आएंगे।
क्या आप व्हाट्सऐप पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
व्हाट्सऐप पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
Chat on WhatsApp