2024 में बाजार में आ सकती है जीप मेरिडियन, ADAS टेक्नोलॉजी के साथ दिखी टेस्टिंग के दौरान
मैकेनिकल रूप से, नए मेरिडियन में 2.0-लीटर डीजल इंजन को हटा दिया गया है। यह 168 bhp का अधिकतम पावर और 350 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है।
जीप इंडिया अपनी नई एसयूवी मेरिडियन को जल्द ही भारतीय बाजार में लाने की तैयारी कर रही है। इस SUV में ADAS यानी Advanced Driver Assistance System लगाने की भी तैयारी चल रही है। हाल ही में बेंगलुरु में इस SUV का टेस्टिंग मॉडल देखा गया, जिसमें आगे की तरफ ADAS सेंसर लगे थे। इसकी टेस्टिंग बॉश कंपनी कर रही है, इसलिए संभावना है कि SUV में बॉश के सेंसर का इस्तेमाल किया जाएगा।