भारतीय शक्ति खेल संघ द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता 2022 नेपाल में संपन्न

Apr 25, 2022 - 21:13
 0
भारतीय शक्ति खेल संघ द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता 2022 नेपाल में संपन्न

भारत व नेपाल देश के पावरलिफ्टर्स के बीच में अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता 2022 का आयोजन किया गया। नेपाल में स्थित पोखरा शहर के फुलवारी क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता 2022 का आयोजन श्रीमान सरोज बास्तोला के नेतृत्व में रखा गया।  भारतीय शक्ति खेल संघ द्वारा भारत देश के पावरलिफ्टर्स को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए निमंत्रण पत्र भेजा गया था। अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में भारत देश व नेपाल देश के पावरलिफ्टर्स ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। दोनों देशों के खिलाड़ी अपनी भरपूर ताकत लगाकर अधिक से अधिक वजन उठाने की कोशिश की और जीत भी हासिल की।