हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड की आईपीओ 15 अक्टूबर से खुलेगा, प्राइस बैंड ₹1,865 से ₹1,960
हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने अपनी आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) खोलने की घोषणा की है, जो मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024 से शुरू होगी।
जयपुर : हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने अपनी आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) खोलने की घोषणा की है, जो मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024 से शुरू होगी। कंपनी, जो हुंडई मोटर समूह का हिस्सा है, क्रिसिल की 2023 की रिपोर्ट के अनुसार, यात्री वाहन बिक्री के आधार पर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी ऑटो ओईएम रही है। एंकर निवेशकों के लिए बोली 14 अक्टूबर 2024 को खुलेगी और आम जनता के लिए यह 17 अक्टूबर 2024 को बंद होगी।