पूर्व राज्यमंत्री कांग्रेस नेता गोपाल केसावत ने भारत जोडो यात्रा में राहुल गांधी से की मुलाक़ात
भारत जोडो यात्रा में मध्यप्रदेश के चवली बॉर्डर से सम्मिलित होकर चल रहे कांग्रेस नेता गोपाल केसावत पूर्व राज्यमंत्री ने पदयात्रा में राहुल गांधी से मुलाक़ात कर भारत जोडो यात्रा के राजस्थान में पहुँचने पर बधाई दी

जयपुर। भारत जोडो यात्रा के मुख्य यात्री पूर्व अध्यक्ष अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एंव सासंद राहुल गांधी से भारत जोडो यात्रा में मध्यप्रदेश के चवली बॉर्डर से सम्मिलित होकर चल रहे कांग्रेस नेता गोपाल केसावत पूर्व राज्यमंत्री ने पदयात्रा में राहुल गांधी से मुलाक़ात कर भारत जोडो यात्रा के राजस्थान में पहुँचने पर बधाई दी एवं ऐतिहासिक 21सदी की महायात्रा बताया और कहा की "कन्याकुमारी से कश्मीर की यात्रा देश में शांति सद्भाव सौहार्द का संदेश दे रही है।"
साथ ही बताया की "कांग्रेस संगठन में ज़ीरो ग्राऊड से सोशल इंजीनियरिंग की जाये आदिवासी , मज़दूर , दलित घुमंतू एंव पिछड़े वर्गों के समुदायों को भागीदारी दी जाये। पंडित जवाहर लाल नेहरू ने एंव इंदिरा गांधी एंव राजीव गांधी जी ने जिस तरह देश के अंतिम पंक्ति में बैठे हुए समुदायों को राजनैतिक भागीदारी दी हमेशा लोक सांस्कृतिक समुदायों के बीच में जा के रहे उसी तरह राहुल गांधी चल रहे है। उन्होंने आश्वस्त किया रेनके कमीशन की आवाज़ संसद में उठाई जायेगी एवं आदतन अपराधी अधिनियम को ख़त्म करने की पुरज़ोर कोशिश की जायेगी। केन्द्र में यूपीए तृतीय सरकार बनेगी। सच में राहुल गांधी जी दिल के सच्चे इंसान है।"