फॉरएवर स्टार इंडिया अवॉर्ड्स: मलाइका अरोड़ा बतौर सेलिब्रिटी गेस्ट रहीं मौजूद, 100 से अधिक अवॉर्डीज को मिला सम्मान
सेलेब्रिटी गेस्ट बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के अलावा स्पेशल गेस्ट के तौर पर देश के नामचीन आर्मी ऑफिसर्स और पॉलिटिशियंस इस अवॉर्ड नाइट का हिस्सा रहे।
जयपुर। शहर में रविवार को इंट्रालाइफ और फॉरएवर लीव्स द्वारा अवॉर्ड सेरेमनी "फॉरएवर स्टार इंडिया अवॉर्ड्स 2023 सीजन 4" (Forever Star India Awards 2023) का आयोजन टोंक रोड स्थित होटल मैरियट में किया गया, जिसमें बतौर सेलिब्रिटी गेस्ट बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने शिरकत की।