Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
मापिसा 369 की तीसरी वर्षगांठ का भव्य आयोजन, ₹200 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित
‘शिवाजा ग्रुप ऑफ कंपनीज’ के टाइल एडहेसिव ब्रांड मापिसा 369 ने अपनी तीसरी वर्षगांठ का भव्य आयोजन किया।
Sangri Today Verified Media or Organization • 28 Mar, 2026Editor
मई 7, 2025 • 8:02 PM 0
ब
बिज़नेस
NEWS CARD
“मापिसा 369 की तीसरी वर्षगांठ का भव्य आयोजन, ₹200 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित”
मापिसा 369 की तीसरी वर्षगांठ का भव्य आयोजन, ₹200 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित
‘शिवाजा ग्रुप ऑफ कंपनीज’ के टाइल एडहेसिव ब्रांड मापिसा 369 ने अपनी तीसरी वर्षगांठ का भव्य आयोजन किया। 25 और 26 अप्रैल 2025 को आयोजित इस दो दिवसीय मार्केटिंग कॉन्फ्रेंस में कंपनी के प्रबंध निदेशक अशोक चौधरी और हितेश चौधरी सहित वरिष्ठ पदाधिकारी नवल झा, शिखा बॉम्ब, कमल मेहता और देशभर से आए मार्केटिंग प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
मौजूदा समय में मापिसा 369 भारत के लगभग सभी राज्यों में अपनी पहचान बना चुका है, केवल पूर्वोत्तर राज्यों में इसका विस्तार शेष है। इस अवसर पर मापिसा टाइल एडहेसिव का लाइव डेमो प्रस्तुत किया गया, जिसमें इसकी गुणवत्ता, मजबूती और टिकाऊपन का प्रदर्शन किया गया।
₹200 करोड़ का लक्ष्य, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कदम
कंपनी के प्रबंध निदेशक और राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता युवा उद्यमी अशोक चौधरी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “हमारा विज़न स्वत्व बोध से प्रेरित है। गुणवत्ता, पर्यावरण संरक्षण, रोजगार सृजन और नागरिक मूल्यों के प्रति हमारी पूर्ण प्रतिबद्धता है। हमारा उद्देश्य स्वदेशी विचारधारा को आत्मसात कर ‘आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण में योगदान देना है।”
उन्होंने आगे कहा, “स्वदेशी विचारधारा और आत्मनिर्भर भारत का सबसे बड़ा उदाहरण मोरबी की टाइल इंडस्ट्री है, और आने वाले समय में कंस्ट्रक्शन केमिकल्स सेक्टर भी एक विशाल स्वदेशी उदाहरण बनकर उभरेगा।”
क्या आप व्हाट्सऐप पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
व्हाट्सऐप पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
मैनेजिंग डायरेक्टर हितेश चौधरी ने कहा, “मापिसा 369 आज गुणवत्ता के प्रतीक के रूप में जाना जाता है। हम जल्द ही विभिन्न वर्टिकल्स में नई प्रोडक्ट रेंज लॉन्च करेंगे। हमारी टीम वर्क की ताकत के साथ हम टाइल एडहेसिव और कंस्ट्रक्शन केमिकल्स के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए तैयार हैं।”
कंपनी ने उत्तर भारत में जयपुर में अपना क्षेत्रीय कार्यालय खोलने की योजना बनाई है। इसके साथ ही, यूके और दुबई में भी अपने ऑफिस और ऑपरेशन शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
मजबूत घरेलू बाजार और वैश्विक विस्तार
ट्रेड वॉर के बावजूद मापिसा 369 ने घरेलू बाजार में अपनी पकड़ मजबूत बनाई है। कंपनी का मानना है कि भारतीय निर्माण क्षेत्र में बढ़ती मांग उनके विस्तार को नई गति प्रदान करेगी।
मापिसा 369 का यह भव्य आयोजन और कंपनी का ₹200 करोड़ का लक्ष्य यह स्पष्ट करता है कि ब्रांड भारतीय बाजार में अपनी गहरी पैठ बनाते हुए वैश्विक स्तर पर भी अपनी पहचान मजबूत करना चाहता है।
historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.
Sangri Today Verified Media or Organization • 28 Mar, 2026Editor
Sangri Today is a Weekly Bilingual Newspaper and website of news and current affairs that publishes news reports from various places, from general reports to opinion, analysis and fact checks.