देश में कोरोना के साप्ताहिक मामलों में 35% की उछाल
लगातार 11 हफ्तों की गिरावट के बाद, भारत में कोरोना के मामले इस सप्ताह फिर से बढ़ गए. पिछले सात दिनों की बात करें तो कोरोना संक्रमण के नए मामलों की संख्या में 35% की वृद्धि हुई है. दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के दिल्ली से निकटवर्ती जिलों में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में सर्वाधिक वृद्धि हुई है. हालांकि, कोरोना के कुल मामलों की संख्या अब भी कम है और अब तक, संक्रमण के नए मामलों में वृद्धि उपरोक्त तीन राज्यों तक ही सीमित रही है.