Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
कनिका कपूर की शानदार वापसी – ‘गोरी है कलाईयां’ में बादशाह, भूमि पेडनेकर, रकुल प्रीत सिंह और अर्जुन कपूर संग मचाएंगी धमाल
बॉलीवुड की जानी-मानी सिंगर कनिका कपूर, जिन्होंने चिट्टियां कलाइयां और बेबी डॉल जैसे सुपरहिट गाने दिए हैं, अब एक और धमाकेदार गाने के साथ वापसी कर रही हैं।
Sangri Today Verified Media or Organization • 28 Mar, 2026Editor
फरवरी 9, 2025 • 12:40 PM 0
म
म्यूजिक
NEWS CARD
“कनिका कपूर की शानदार वापसी – ‘गोरी है कलाईयां’ में बादशाह, भूमि पेडनेकर, रकुल प्रीत सिंह और अर्जुन कपूर संग मचाएंगी धमाल”
कनिका कपूर की शानदार वापसी – ‘गोरी है कलाईयां’ में बादशाह, भूमि पेडनेकर, रकुल प्रीत सिंह और अर्जुन कपूर संग मचाएंगी धमाल
बॉलीवुड की जानी-मानी सिंगर कनिका कपूर, जिन्होंने चिट्टियां कलाइयां और बेबी डॉल जैसे सुपरहिट गाने दिए हैं, अब एक और धमाकेदार गाने के साथ वापसी कर रही हैं। उनका नया गाना ‘गोरी है कलाईयां’ आने वाली फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ का प्रमुख ट्रैक है। इस गाने में उनके साथ होंगे मशहूर रैपर बादशाह, और इसके म्यूजिक वीडियो में भूमि पेडनेकर, रकुल प्रीत सिंह और अर्जुन कपूर नजर आएंगे। यह गाना पहले ही बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री में जबरदस्त चर्चा का विषय बन चुका है।
बॉलीवुड में कनिका कपूर की धमाकेदार वापसी
कनिका कपूर अपनी शानदार आवाज़ और एनर्जेटिक गानों के लिए जानी जाती हैं। ‘गोरी है कलाईयां’ में उनकी मधुर आवाज़ और बादशाह के रैप का बेहतरीन तालमेल इस गाने को सुपरहिट बनाने वाला है। इसके फंकी बीट्स और ट्रेंडी म्यूजिक के चलते यह गाना हर पार्टी और प्लेलिस्ट का फेवरेट बनने के लिए तैयार है।
इंडिपेंडेंट म्यूजिक में भी बना रही हैं अपनी पहचान
बॉलीवुड के अलावा, कनिका कपूर इंडिपेंडेंट म्यूजिक में भी नए-नए प्रयोग कर रही हैं। उनके हाल ही में रिलीज़ हुए गाने ‘मटक मटक’ और ‘फैंटेसी’ ने दर्शकों को बेहद पसंद आए, जहां उन्होंने भारतीय संगीत को अफ्रीकी बीट्स और मॉडर्न साउंड के साथ मिलाकर नया अंदाज दिया है। उनकी यह क्रिएटिविटी उन्हें म्यूजिक इंडस्ट्री में सबसे अलग बनाती है।
कनिका कपूर सिर्फ स्टूडियो में ही नहीं, बल्कि लाइव स्टेज पर भी अपनी धाक जमाती हैं। हाल ही में उन्होंने ISPL ओपनिंग सेरेमनी में शानदार परफॉर्मेंस दी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। उनका अलग अंदाज और लगातार एक्सपेरिमेंट करने की आदत उन्हें संगीत की दुनिया में एक नया ट्रेंडसेटर बनाती है।
क्या आप व्हाट्सऐप पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
व्हाट्सऐप पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
कनिका कपूर की इस धमाकेदार वापसी से उनके फैंस बेहद उत्साहित हैं। सोशल मीडिया पर पहले ही इस गाने को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है और फैंस इसे 2025 का सबसे बड़ा चार्टबस्टर मान रहे हैं। क्या ‘गोरी है कलाईयां’ कनिका कपूर के पिछले हिट गानों की तरह म्यूजिक चार्ट्स पर राज करेगी? यह तो आने वाला वक्त बताएगा!
historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.
Sangri Today Verified Media or Organization • 28 Mar, 2026Editor
Sangri Today is a Weekly Bilingual Newspaper and website of news and current affairs that publishes news reports from various places, from general reports to opinion, analysis and fact checks.