नारी शक्ति संस्था द्वारा आयोजित लहरिया उत्सव कार्यक्रम में महिलाओं ने दिखाया टैलेन्ट

संस्था की संस्थापिका रुपिना सिंह और सह संस्थापक उम्मेद सिंह राठौड़ ने बताया कि उनकी संस्था नारी उत्थान एवं कन्या कल्याण के कार्यों को करने में हमेशा ही आगे रहती है।

Aug 9, 2022 - 20:44
 0
नारी शक्ति संस्था द्वारा आयोजित लहरिया उत्सव कार्यक्रम में महिलाओं ने दिखाया टैलेन्ट
नारी शक्ति संस्था द्वारा आयोजित लहरिया उत्सव कार्यक्रम में महिलाओं ने दिखाया टैलेन्ट
राजधानी जयपुर में रविवार को वैशाली नगर स्थित महल रजवाड़ा रिसॉर्ट में नारी शक्ति संस्था की ओर से लहरिया उत्सव का आयोजन बड़े ही धूम धाम से किया गया। जिसमें भारी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और अपने टैलेंट को अलग अलग एक्टिविटीज के जरिए शोकेस किया। इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक नृत्य, गीत प्रस्तुति, प्रश्नोत्तरी जैसे अनेक प्रकार की एक्टिविटीज का आयोजन किया गया। 
संस्था की संस्थापिका रुपिना सिंह और सह संस्थापक उम्मेद सिंह राठौड़ ने बताया कि उनकी संस्था नारी उत्थान एवं कन्या कल्याण के कार्यों को करने में हमेशा ही आगे रहती है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करना व उनका आत्मविश्वास बढ़ाना है। 
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर करणी सेना राष्ट्रीय अध्य्क्ष महिपाल सिंह मकराना, एसक्वाडन लीडर विभूति, पूनम खंगारोत, शैलजा बंसल और अपर्णा वाजपेयी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों को भगवत गीता भेंट की गई।