Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
तेलंगाना तैयार: 72वें मिस वर्ल्ड फेस्टिवल की मेजबानी के लिए हैदराबाद करेगा ग्लोबल इवेंट का स्वागत
यह भव्य आयोजन 7 से 31 मई 2025 तक हैदराबाद में आयोजित होगा, जिसमें 116 देशों की प्रतियोगिताएं अपने देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस प्रतिष्ठित आयोजन को मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन और तेलंगाना सरकार का सहयोग प्राप्त है।
Sangri Today Verified Media or Organization • 28 Mar, 2026Editor
मई 7, 2025 • 10:40 PM 0
S
Sangri Today Hindi
BREAKING
Sangri Today
11 months ago
तेलंगाना तैयार: 72वें मिस वर्ल्ड फेस्टिवल की मेजबानी के लिए हैदराबाद करेगा ग्लोबल इवेंट का स्वागत
यह भव्य आयोजन 7 से 31 मई 2025 तक हैदराबाद में आयोजित होगा, जिसमें 116 देशों की प्रतियोगिताएं अपने देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस प्रतिष्ठित आयोजन को मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन और तेलंगाना सरकार का सहयोग प्राप्त है।
Full Story: https://hindi.sangritoday.com/telangana-gears-up-hyderabad-to-welcome-global-event-to-host-72nd-miss-world-festival
तेलंगाना तैयार: 72वें मिस वर्ल्ड फेस्टिवल की मेजबानी के लिए हैदराबाद करेगा ग्लोबल इवेंट का स्वागत
हैदराबाद, 6 मई 2025: तेलंगाना, भारत का सबसे युवा और गतिशील राज्य, आगामी 72वें मिस वर्ल्ड फेस्टिवल की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। यह भव्य आयोजन 7 से 31 मई 2025 तक हैदराबाद में आयोजित होगा, जिसमें 116 देशों की प्रतियोगिताएं अपने देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस प्रतिष्ठित आयोजन को मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन और तेलंगाना सरकार का सहयोग प्राप्त है।
ट्राइडेंट हैदराबाद में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिस वर्ल्ड लिमिटेड की अध्यक्ष और सीईओ जूलिया मोर्ले, तेलंगाना के पर्यटन मंत्री जुपल्ली कृष्ण राव, तेलंगाना पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष पटेल रमेश रेड्डी और विशेष मुख्य सचिव जयेश रंजन उपस्थित रहे।
विशेष अतिथि के रूप में अभिनेता और समाजसेवी सोनू सूद एवं मिस वर्ल्ड इंडिया नंदिनी गुप्ता भी इस अवसर पर मौजूद रहे। सोनू सूद को उनके परोपकारी कार्यों के लिए एक विशेष सम्मान से नवाजा जाएगा और वे समापन समारोह में जज की भूमिका भी निभाएंगे।
मिस वर्ल्ड की आयोजक जूलिया मोर्ले ने कहा, "तेलंगाना, भारत के सांस्कृतिक वैभव और आधुनिकता का प्रतीक है। मिस वर्ल्ड का 'ब्यूटी विद अ परपज' मिशन यहां की परंपराओं और मेहमाननवाजी से और अधिक सशक्त बनेगा।"
क्या आप व्हाट्सऐप पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
व्हाट्सऐप पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
इस अवसर पर सोनू सूद ने अपनी भावनाओं को साझा करते हुए कहा, "अपने देश और खासकर तेलंगाना में इस ग्लोबल इवेंट का हिस्सा बनना मेरे लिए बड़े गर्व की बात है।"
मिस इंडिया 2025 नंदिनी गुप्ता ने कहा, "तेलंगाना की गर्मजोशी और विविधता इस आयोजन को अविस्मरणीय बनाएगी।"
72वें मिस वर्ल्ड फेस्टिवल की प्रमुख गतिविधियाँ:
प्रारंभिक स्वागत समारोह (6-8 मई): हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (RGIA) पर पारंपरिक तेलंगाना शैली में प्रतियोगियों का स्वागत किया जाएगा।
उद्घाटन समारोह (10 मई): गाचीबोली इंडोर स्टेडियम में लोक और आदिवासी नृत्यों के साथ परेड-शैली में भव्य उद्घाटन।
पर्यटन और सांस्कृतिक यात्राएँ (12-18 मई):
नागार्जुनसागर में आध्यात्मिक यात्रा
चारमीनार और लाड बाज़ार में हेरिटेज वॉक
चौमहल्ला पैलेस में शाही रात्रिभोज और लाइव संगीत कार्यक्रम
वारंगल किला, 1000 स्तंभ मंदिर, भद्रकाली मंदिर और रामप्पा मंदिर का दौरा
पिलल्लामरी के प्राचीन बरगद वृक्ष और एक्सपेरियम इको टूरिज्म पार्क का भ्रमण
स्पोर्ट्स फिनाले और रामोजी फिल्म सिटी टूर (17 मई):
मिस वर्ल्ड स्पोर्ट्स फिनाले का आयोजन
विश्व प्रसिद्ध रामोजी फिल्म सिटी का भ्रमण
कॉर्पोरेट एवं आर्ट वर्कशॉप (20-21 मई):
टी-हब में उद्यमियों के साथ संवाद सत्र
शिल्परामम में कला और शिल्प कार्यशाला
टैलेंट फिनाले (22 मई) और हेड-टू-हेड चैलेंज (23 मई):
शिल्पकला वेदिका में टैलेंट फिनाले
ट्राइडेंट में हेड टू हेड चैलेंज
फैशन फिनाले और ज्वेलरी शो (24 मई):
ट्राइडेंट और HITEX में फैशन शो
तेलंगाना के फैशन डिज़ाइनर्स और ज्वेलरी डिज़ाइनर्स की भव्य प्रदर्शनी
समापन समारोह (31 मई):
हाईटेक्स एरिना में रेड कार्पेट स्वागत के साथ ग्रैंड फिनाले
तेलंगाना की मेहमाननवाजी और सांस्कृतिक धरोहर का प्रदर्शन
तेलंगाना का वैश्विक मंच पर उदय
तेलंगाना सरकार ने इस आयोजन को राज्य की संस्कृति, पर्यटन और विकास की वैश्विक पहचान बनाने का एक सशक्त माध्यम बताया। पर्यटन मंत्री जुपल्ली कृष्ण राव ने कहा, "मिस वर्ल्ड का आयोजन हमारे राज्य को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर एक नई पहचान देगा।"
हाईटेक्स एरिना के बिजनेस हेड श्रीकांत टी.जी. ने कहा, "हमारा उद्देश्य तेलंगाना को एक प्रगतिशील, सुरक्षित और मेहमाननवाज़ राज्य के रूप में दुनिया के सामने प्रस्तुत करना है।"
historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.
Sangri Today Verified Media or Organization • 28 Mar, 2026Editor
Sangri Today is a Weekly Bilingual Newspaper and website of news and current affairs that publishes news reports from various places, from general reports to opinion, analysis and fact checks.