100 से अधिक बच्चों की मां और 73 घंटे पेंटिंग कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाली मनन चतुर्वेदी का मुंबई एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
मनन चतुर्वेदी एक आर्टिस्ट के साथ साथ 100 से ज्यादा बेसहारा बच्चों की मां भी है। उन्हें कई ऐसे बच्चे मिले जो रोड पर मिले । मनन चतुर्वेदी ने उन्हें अपनी छाती से लगाकर उनकी पालन पोषण कर रही हैं।
26 साल से 100 से जयादा बेसहारा बच्चों को अपनी सुरमन संस्थान के जरिये पालने वाली मदर ऑफ इंडिया के नाम से जानी जाने वाली दीदी मनन चतुर्वेदी (पूर्व बाल आयोग अध्यक्ष, पूर्व राज्यमंत्री बीजेपी सरकार राजस्थान) कल मुंबई आई, बड़ी संख्या में लोगों ने मुंबई एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। बॉलीवुड जगत से अभिनेता जीतुराज , टीटू वर्मा, प्रदीप शुक्ला, लक्ष्मण कुमार शेलू सोनी, सुमित जडिया ने उनका स्वागत किया के। मनन चतुर्वेदी मुंबई में भी बहुत ही जल्द पेंटिंग शो रखने वाली है।