तिमोर लेस्ते देश में मेडिकल शिक्षा हुई आसान, भारत और तिमोर लेस्ते के मध्य हुए महत्त्वपूर्ण समझौते
दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित देश तिमोर लेस्ते में मेडिकल शिक्षा लेना अब काफी आसान हो गया है ।
नयी दिल्ली: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तिमोर लेस्ते देश की यात्रा भारतीय स्टूडेंट्स के लिए काफी फायदेमंद रही है । भारत के राष्ट्रपति और उनके साथ गए प्रतिनिधि मंडल का तिमोर लेस्ते देश में भव्य स्वागत हुआ , वहीं दोनों देशों के मध्य द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए महत्त्वपूर्ण समझौते भी हुए।
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और तिमोर लेस्ते देश के राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्ता की मौजूदगी में दोनों देशों कि बीच हुए कई तरह के द्विपक्षीय समझौते में मेडिकल शिक्षा भी महत्त्वपूर्ण विषय रहा ।
व्हाट्सऐप पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
Chat on WhatsAppआपको बता दें कि दोनों देशों के संबंधों को मेडिकल शिक्षा के माध्यम से मजबूत करने का उल्लेखनीय प्रयास करने वाले दिलीप सिंह यादव और डॉ राजा थंगप्पन भी समझौते के अवसर पर मौजूद रहे , जिनको भारत की राष्ट्रपति के साथ मंच पर मिलने का अवसर भी मिला । इस अवसर पर विषु त्रिपाठी, सौरभ जैन , डॉ भाटी , अनुभव गर्ग , युक्ति बेलवाल और अमित वत्स भी उपस्थित रहे ।
समझौते में एम्स दिल्ली के अनुसार पाठ्यक्रम लागू करने की सहमति बनी । भारत की एनएमसी के नियम अनुसार वहां पर साढ़े चार साल के साथ एक साल की इंटर्नशिप भी लागू करना तय हुआ । समझौते के अनुसार प्रैक्टिस के लिए लाइसेंस के लिए कोई भी एग्जाम दिए बिना भारतीय छात्रों को सीधा रजिस्ट्रेशन मिलेगा । भारतीय छात्रों को दिसंबर 2024 से फ्री वीजा देने का भी निर्णय हुआ है । इस अवसर पर भारतीय छात्रों के लिए विशेष छात्रावास निर्माण और भोजन व्यवस्था पर भी चर्चा हुई । भारत के यूपीआई की सुविधा भी वहां जल्दी ही शुरू करने के लिए कार्य करने पर भी सहमति बनी ।
Install App For Latest Updates
Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.
You are currently receiving our latest breaking news and updates.