Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
आज से राजस्थान में खेलों का महाकुंभ, मां-बेटी की टक्कर, दादा-दादी भी दिखाएंगे दम
इसमें दो लाख टीमें बनाई गई हैं। जिनमें महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग, लड़के और लड़कियां शामिल हैं। खेलों के आयोजन के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर खेल मैदान तैयार किए गए हैं।
Junja Ram Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026Editor
अगस्त 29, 2022 • 3:48 PM 0
र
राजस्थान
NEWS CARD
“आज से राजस्थान में खेलों का महाकुंभ, मां-बेटी की टक्कर, दादा-दादी भी दिखाएंगे दम”
आज से राजस्थान में खेलों का महाकुंभ, मां-बेटी की टक्कर, दादा-दादी भी दिखाएंगे दम
राजस्थान में सोमवार से खेलों का महाकुंभ राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक शुरू होने वाला है। प्रदेश के लगभग सभी गांव में खेलों के इस महाकुंभ की तैयारियों जोरों से चल रहीं हैं। महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग और युवाओं की टीमें अपने-अपने खेल का अभ्यास करने में जुटी हुईं है।
खास बात है कि इस महाकुंभ में बच्चों के दादा-दादी, चाचा-चाची, नाना-नानी और मम्मी-पापा भी खलते नजर आएंगे। सरकार ने ग्रामीण ओलंपिक में भाग लेने के लिए किसी तरह की उम्र तय नहीं की है। ऐसे में खेलों के इस आयोजन में सभी लोग भाग ले रहे हैं। राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक के लिए सरकार ने 40 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इस ओलंपिक में प्रदेश के 30 लाख खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
इसमें दो लाख टीमें बनाई गई हैं। जिनमें महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग, लड़के और लड़कियां शामिल हैं। खेलों के आयोजन के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर खेल मैदान तैयार किए गए हैं। यहां खिलाड़ियों को सभी तरह की सुविधाएं भी दी जाएंगी।ग्रामीण ओलंपिक की शुरुआत 29 अगस्त से हो रही है और यह पांच अक्टूबर तक चलेगा। सोमवार से एक सितंबर तक ग्राम पंचायत स्तर पर खेलों का आयोजन होगा।
इसी तरह से 12 से 15 सितंबर तक ब्लॉक स्तर पर, 22 से 25 सितंबर तक जिला और राज्य स्तर पर 2 से 5 अक्टूबर तक आयोजन होगा। खेल विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन की साझेदारी से ग्रामीण ओलंपिक का आयोजन जाएगा। ग्रामीण ओलंपिक की एक खास बात यह भी है कि मैदान पर मां-बेटी, देवरानी-जिठानी सहित अन्य रिश्तेदार एक दूसरे के खिलाफ और एक दूसरे के साथ खलते हुए नजर आएंगे।
क्या आप व्हाट्सऐप पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
व्हाट्सऐप पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
Junja Ram Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026Editor
मेरा नाम जुंजा राम है। पत्रकारिता के क्षेत्र में 07 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। अब मैं सांगरी टुडे हिंदी के साथ एडिटर इन चीफ के तौर पर काम कर रहा हूँ। ईमेल: junjaram@hindi.sangritoday.com