टी-20 विश्व कप 2024: भारत-पाकिस्तान मैच 9 जून को न्यूयॉर्क में
मेजबान अमेरिका और कनाडा के बीच 1 जून को होगा उद्घाटन मुकाबला
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने टी-20 विश्व कप 2024 का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह टूर्नामेंट 1 से 29 जून तक वेस्टइंडीज और अमेरिका में होगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच 1 जून को कनाडा और अमेरिका के बीच होगा। फाइनल मैच 29 जून को बारबाडोस में खेला जाएगा।