Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
गांधी के सिद्धांतों को आधार बनाकर काम करने की आवश्यकता : मुख्यमंत्री
Pooja Padiyar Editor
अप्रैल 24, 2022 • 2:56 PM 0
ज
जयपुर
NEWS CARD
“गांधी के सिद्धांतों को आधार बनाकर काम करने की आवश्यकता : मुख्यमंत्री”
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आज महात्मा गांधी के सिद्धांतों को आधार बनाकर काम करने और अनेकता में एकता, सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलने की आवश्यकता है, तभी हम लोकतंत्र और विचारों की रक्षा कर सकते हैै। राज्य सरकार प्रदेश के विकास के लिए इसी दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है।
क्या आप व्हाट्सऐप पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
व्हाट्सऐप पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
गहलोत शुक्रवार को जवाहर कला केंद्र के मध्यवर्ती में समाज कार्य एवं अनुसंधान केंद्र (बेयरफुट कॉलेज) तिलोनिया के स्वर्ण जयंती कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिला स्वास्थ्य के प्रति गंभीर है। प्रदेश की महिलाओं को निःशुल्क सेनेटरी नैपकिन वितरित करने के लिए ‘उड़ान योजना‘ में 200 करोड़ रूपये का बजट रखा गया है। उन्होंने कहा कि तिलोनिया में भी महिलाओं द्वारा सेनेटरी नैपकिन तैयार किये जा रहे हैं। यह एक सराहनीय पहल है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) में राज्य सरकार ने अपने खर्चे पर 25 दिन का रोजगार बढ़ाया है। इससे अब मनरेगा में 125 दिन रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा ने ही मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराया है।
गहलोत ने कहा कि केंद्र में यूपीए सरकार द्वारा सूचना का अधिकार, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम, शिक्षा का अधिकार और खाद्य सुरक्षा अधिनियम देश में क्रांतिकारी पहल रही। उन्होंने संजीत ‘बंकर रॉय‘ और अरूणा रॉय के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बंकर रॉय स्वयं में एक संस्था है। उनकी सोच का ही परिणाम है कि आज तिलोनिया का नाम देश-दुनिया में अलग मुकाम हासिल किए हुए है।
इससे पूर्व बेयरफुट कॉलेज से जुड़े लोगों ने लोक संगीत के जरिये तिलोनिया के विकास यात्रा को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कला, साहित्य एवं संस्कृति मंत्री श्री बी.डी.कल्ला, प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ सहित तिलोनिया के ग्रामीण उपस्थित थे।
historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.