सूखी खांसी को दूर भगाने के लिए अपनाएं ये नुस्खे
आयुर्वेद में अदरक का इस्तेमाल जड़ी बूटियों के रूप में होता है। हम भी अदरक का इस्तेमाल चाय या फिर अन्य तरह का काढ़ा बनाने के लिए करते हैं। सूखी खांसी में अदरक आपके लिए लाभकारी होता है। आइए जानते हैं कि सूखी हांसी में अदरक का इस्तेमाल किस तरह से करना है।
मौसम के बदलने की वजह से अक्सर हमें सर्दी जुकाम हो जाते हैं। कभी-कभी सूखी खांसी भी हमारी हालत खराब कर देती है। सूखी खांसी का इलाज करना बहुत ही जरूरी है। आप कुछ घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करके आसानी से सूखी खांसी को दूर भगा सकते हैं। अदरक का इस्तेमाल तो आपको पता ही है।