तेजी के साथ खुलने वाला सेंसेक्स 142 अंक की गिरावट के साथ बंद
ऑटोमोबाइल, धातु और पीएसयू बैंकों में भारी बिकवाली के बाद भारतीय शेयर बाजार 24 फरवरी को तेजी के साथ खुला था. लेकिन कारोबार के आखरी घंटों में रेड जोन में बंद हुआ। सेंसेक्स 142 अंक नीचे 59463 पर और निफ्टी 45 पॉइंट नीचे 17,466 पर बंद हुआ। निफ्टी आज लगातार छठे दिन गिरावट पर बंद हुआ है। मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली है।