द मिस ग्लोब इंडिया 2023 बनी ऐश्वर्या पातापाती व अनुषा आनंद बनी द मिस ग्लोब इंडिया 2023 रनरअप

द मिस ग्लोब का आयोजन 3 नवंबर से 17 नवंबर को अल्बानिया में होगा जिसमें ऐश्वर्या पातापाती द मिस ग्लोब इंडिया इंडिया का प्रतिनिधत्व अल्बानिया में करेगी।

Oct 15, 2023 - 03:40
 0
द मिस ग्लोब इंडिया 2023 बनी ऐश्वर्या पातापाती व अनुषा आनंद बनी द मिस ग्लोब इंडिया 2023 रनरअप
द मिस ग्लोब इंडिया 2023 बनी ऐश्वर्या पातापाती व अनुषा आनंद बनी द मिस ग्लोब इंडिया 2023 रनरअप

जगमगाती लाइटस , हेरिटेज बैकग्राउंड चोमू पैलेस का और रैंप वॉक करती खूबसूरत गर्ल्स ये नज़ारा था शुक्रवार को आयोजित हुए मिस सेलेस्ट इंडिया के ग्रैंड फिनाले का जहा से गर्ल्स  के लिए मिस इंटरकॉन्टिनेंटल और मिस ग्लोब के द्वार खुलते है , देश भर से आई सुंदरियों ने तीन राउंड  में चले फिनाले  में ओपनिंग एक्ट के साथ शुरुआत की  जिसके बाद  स्विम सुइट राउंड , एनवायरनमेंट एडवोकेसी राउंड और आखिर में प्रश्न उत्तर राउंड हुए और विनर्स की अलग अलग केटेगरी में घोषणा की गयी जिसमें मिस सेलेस्ट इंडिया का ख़िताब निशा सिंह के नाम रहा व निशा चौहान मिस सेलेस्ट इंडिया की फर्स्ट रनर अप व संजना शेखेरमंत्री सेकेंड रनर अप रही। साथ ही भावना वैष्णव मिस इंटरकॉन्टिनेंटल इंडिया 2023 व सेजल शर्मा मिस इंटर कॉन्टिनेंटल इंडिया रनरअप रही। द मिस ग्लोब इंडिया 2023 ऐश्वर्या पातापाती व अनुषा आनंद द मिस ग्लोब इंडिया 2023 रनरअप बनी।

मिस सेलेस्ट इंडिया के आयोजक व फ्यूजन ग्रुप के डायरेक्टर योगेश मिश्रा और बैली बेले फिल्ले के चेयरमैन जी.के अग्रवाल ने बताया की मिस सलेस्ट इंडिया प्रेस्टीजियस पेजेंट है और इस पेजेंट से तीन अलग अलग ख़िताब गर्ल्स को मिलते है जो की देश को रिप्रेजेंट करने के लिए मिस इंटरकॉन्टिनेंटल इंडिया व द ग्लोब इंडिया बनकर भारत का प्रतिनिधित्व इंटरनेशनल पेजेंट में करती है। मिस इंटरकॉन्टिनेंटल इंडिया की विनर दिसंबर में इंडिया को  इजीप्ट  में होने वाले फिनाले में प्रतिनिधत्व करेगी , गौरतलब है की मिस इंटरकॉन्टिनेंटल की विनर लारा दत्ता भी रह चुकी है और 1997  में  इंडिया के नाम ये ख़िताब कर चुकी है। 

द मिस ग्लोब का आयोजन 3 नवंबर से 17 नवंबर को अल्बानिया में होगा जिसमें ऐश्वर्या पातापाती द मिस ग्लोब इंडिया इंडिया का प्रतिनिधत्व अल्बानिया में करेगी। जजेज के रूप में मिताली कौर( मिस इंटरकॉन्टिनेंटल 2021 )  , सी पी  राठौर ( जीएम चोमू पैलेस , जी के अग्रवाल , राज बंसल (फिल्म डिस्ट्रिब्यूटर) और आँचल बोहरा  (मिस टूरिज्म ऑफ द ग्लोब इंडिया 2019 ) ,अरविन्द अग्रवाल (प्रेसिडेंट आर्य ग्रुप ऑफ़ कॉलेज), मौजूद रहे।

Sangri Today Sangri Today is a Weekly Bilingual Newspaper and website of news and current affairs that publishes news reports from various places, from general reports to opinion, analysis and fact checks.