मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी देवली (उनियारा) में खुलेगा कृषि उत्कृष्टता केन्द्र
मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी देवली (उनियारा) में खुलेगा कृषि उत्कृष्टता केन्द्र
मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी देवली (उनियारा) में खुलेगा कृषि उत्कृष्टता केन्द्र
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देवली (उनियारा), टोंक में कृषि उत्कृष्टता केन्द्र की स्थापना किए जाने तथा इस हेतु 15 नवीन पदों के सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2022-23 के बजट में देवली (उनियारा) में कृषि विज्ञान केन्द्र खोले जाने की घोषणा की थी। केन्द्र सरकार से कृषि विज्ञान केन्द्र खोले जाने की स्वीकृति प्राप्त होने तक यह उत्कृष्टता केन्द्र कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर के अधीनस्थ रहेगा।
प्रस्ताव के अनुसार, टोंक जिले के देवली (उनियारा) में कृषि उत्कृष्टता केन्द्र स्थापित किया जाएगा तथा नवीन सृजित पदों का व्यय कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर के बजट मदों में उपलब्ध प्रावधान से किया जाएगा। नवीन पदों में वरिष्ठ विशेषज्ञ, फार्म मैनेजर, लैब टैक्नीशियन, लिपिक ग्रेड-प्रथम, स्टेनोग्राफर, वाहन चालक तथा मशीन विद् मैन का एक-एक पद, विषय विशेषज्ञ के 6 पद एवं मल्टी टास्क वर्कर के 2 पदों सहित कुल 15 पद शामिल हैं।
व्हाट्सऐप पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
Chat on WhatsApp
V-Card
Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.
You are currently receiving our latest breaking news and updates.