मिस राजस्थान 2026: 12 अप्रैल को जयपुर में ग्रैंड ऑडिशन
मिस राजस्थान 2026 के पहले ग्रैंड ऑडिशन 12 अप्रैल को जयपुर के होटल प्राइम सफारी में होंगे। राजस्थान की प्रतिभावान युवतियां अपना भाग्य आजमा सकेंगी। ऑनलाइन और स्पॉट रजिस्ट्रेशन दोनों उपलब्ध।
Sangri Today Verified Media or Organization • 28 Mar, 2026Editor
अप्रैल 4, 2026 • 11:20 AM | जयपुर 0
S
Sangri Today Hindi
BREAKING
Sangri Today
11 days ago
मिस राजस्थान 2026: 12 अप्रैल को जयपुर में ग्रैंड ऑडिशन
मिस राजस्थान 2026 के पहले ग्रैंड ऑडिशन 12 अप्रैल को जयपुर के होटल प्राइम सफारी में होंगे। राजस्थान की प्रतिभावान युवतियां अपना भाग्य आजमा सकेंगी। ऑनलाइन और स्पॉट रजिस्ट्रेशन दोनों उपलब्ध।
Full Story: https://hindi.sangritoday.com/s/8889a2
https://hindi.sangritoday.com/s/8889a2
Copied
मिस राजस्थान 2026: 12 अप्रैल को जयपुर में ग्रैंड ऑडिशन
जयपुर। राजस्थान की सबसे प्रतिष्ठित और पुरानी ब्यूटी पेजेंट मिस राजस्थान 2026 की शुरुआत अब बस कुछ दिनों की दूरी पर है। आयोजकों ने औपचारिक रूप से घोषणा कर दी है कि इस बार का पहला ग्रैंड ऑडिशन 12 अप्रैल 2026 को जयपुर के होटल प्राइम सफारी में आयोजित किया जाएगा।
फ्यूजन ग्रुप द्वारा रूवी डिजिटल और प्राइम सफारी के सहयोग से आयोजित इस 28वें संस्करण के ऑडिशन की तैयारियां जोरों पर हैं। आयोजकों के अनुसार, राजस्थान के कोने-कोने से प्रतिभावान युवतियां जयपुर पहुंचकर अपनी दावेदारी पेश करेंगी। होटल प्राइम सफारी में होने वाले इस भव्य आयोजन में गर्ल्स न सिर्फ अपना टैलेंट दिखाएंगी, बल्कि नेशनल और इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने का सुनहरा मौका भी हासिल करेंगी।
आयोजक योगेश मिश्रा और निमिषा मिश्रा ने बताया कि मिस राजस्थान राजस्थान का सबसे बड़ा और सबसे पुराना ब्यूटी पेजेंट माना जाता है। इस मंच ने पिछले कई वर्षों में अनेक राजस्थानी युवतियों को न सिर्फ राज्य स्तर पर, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री, टीवी इंडस्ट्री और अंतरराष्ट्रीय पेजेंट इंडस्ट्री में भी स्थापित होने का अवसर प्रदान किया है। कई सफल प्रतिभागियों ने मिस राजस्थान में भाग लेने के बाद देश-विदेश में राजस्थान का नाम रोशन किया है।
28वें संस्करण की आधिकारिक घोषणा सफारी ग्रुप के पवन गोयल, रूवी डिजिटल के आलोक शर्मा और हैवा हेवन के जी.एम. रवीन्द्र सिंह द्वारा की गई। आयोजकों ने स्पष्ट किया कि 12 अप्रैल को होटल प्राइम सफारी में होने वाले ऑडिशन में गर्ल्स ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन भी करवा सकती हैं। इसके अलावा इच्छुक प्रतिभागी MissRajasthan.org वेबसाइट पर पहले से रजिस्ट्रेशन कराकर भी ऑडिशन में शामिल हो सकती हैं।
क्या आप व्हाट्सऐप पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
व्हाट्सऐप पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
ऑडिशन से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए प्रतिभागी आधिकारिक नंबर 9314612168 पर संपर्क कर सकती हैं।
मिस राजस्थान 2026 में भाग लेने के लिए पात्रता मानदंड भी तय कर दिए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवारों की उम्र 17 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। न्यूनतम ऊंचाई 5 फीट 3 इंच (5.3 फिट) अनिवार्य है। साथ ही उम्मीदवार अविवाहित होनी चाहिए और राजस्थान मूल की होनी चाहिए।
आयोजकों का मानना है कि मिस राजस्थान न सिर्फ सुंदरता का मंच है, बल्कि आत्मविश्वास, प्रतिभा और व्यक्तित्व को निखारने का एक बेहतरीन अवसर भी प्रदान करता है। पिछले संस्करणों की तरह इस बार भी राजस्थान की होनहार युवतियों को आगे आने और अपने सपनों को साकार करने का मौका मिलेगा।
जो युवतियां राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत, आधुनिकता और अपनी प्रतिभा को दुनिया के सामने लाना चाहती हैं, उनके लिए 12 अप्रैल का यह ऑडिशन एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हो सकता है। आयोजक टीम पूरी तरह तैयार है और राजस्थान की प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करने के लिए तत्पर है।
Sangri Today Verified Media or Organization • 28 Mar, 2026Editor
Sangri Today is a Weekly Bilingual Newspaper and website of news and current affairs that publishes news reports from various places, from general reports to opinion, analysis and fact checks.