हेल्थ इंश्योरेंस सिर्फ बीमारी के समय नहीं, बल्कि फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देकर भी आपकी देखभाल करता है। जानिए कैसे।
Sangri Today Verified Media or Organization • 28 Mar, 2026Editor
अप्रैल 3, 2026 • 6:31 PM 0
ल
लाइफस्टाइल
NEWS CARD
“हेल्थ इंश्योरेंस रखता है आपकी फिटनेस का ख्याल”
Read more onhindi.sangritoday.com/s/892836
3 Apr 2026
https://hindi.sangritoday.com/s/892836
Copied
श्री अमरनाथ सक्सेना, चीफ टेक्निकल ऑफिसर - कमर्शियल, बजाज जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड (पूर्व नाम बजाज आलियांज़ जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड)
जिस तरह से मेडिकल के खर्चों में दिनोंदिन इज़ाफा हो रहा है, उसे देखते हुए अधिकतर लोग अब अपनी सेहत पर और ज़्यादा ध्यान दे रहे हैं, ताकि वे बीमारियों से दूर रह सकें. सेहतमंद और खुशहाल रहने के लिए लोग अब अलग-अलग तरीके ढूंढ रहे हैं और फिटनेस के प्रति काफी जागरूक हो गए हैं. हालांकि मौजूदा जीवनशैली में हम में से अधिकतर लोग एक ही जगह पर बैठकर दिन भर काम करते हैं और यह हमारे लिए एक सामान्य-सी बात हो गई है. इससे हमारा शरीर सुस्त हो रहा है. ऐसे में ज़रूरी है कि हमारी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर प्लान और स्वास्थ्य से जुड़े अन्य फायदे भी शामिल किए जाएं.
नवम्बर 2025 में टोनी ब्लेयर इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल चेंज द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मोटापा और असाध्य रोगों में काफी बढ़त हुई है. नतीजा यह है कि ये बीमारियां भारतीय अर्थव्यवस्था को हर साल लगभग ₹2.4 लाख करोड़ का नुकसान पहुंचा रही हैं. इसलिए बेहद ज़रूरी है कि हम एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं और हेल्थ इंश्योरेंस प्लान में अपने फिटनेस लक्ष्यों को शामिल करें.
फिटनेस और हेल्थ इंश्योरेंस के मायने
कुछ हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियां स्वास्थ्य कार्यक्रम यानी कि वेलनेस प्रोग्राम पेश करती हैं, जिसमें फिटनेस ऐक्टिविटीज़ जैसे कि कसरत करना, योग करना, वज़न घटाना और प्रिवेंटिव केयर सर्विसेज़ इत्यादि शामिल होते हैं. और तो और कुछ इंश्योरेंस कंपनियां अपने पॉलिसीधारक की प्रीमियम पर खास तरह का फिटनेस डिस्काउंट भी देती हैं, खासकर मैराथॉन पूरा करने पर या फिर ज़रूरी कदम चलने के लिए.
जैसा कि हम जानते हैं कि इलाज से बेहतर परहेज़ होता है. इसी की तर्ज़ पर हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियां चाहती हैं कि बीमारी और उसके इलाज पर पैसे खर्च करने के बजाय हम पहले से ही अपनी सेहत का ख्याल रखें और स्वस्थ रहने के लिए ज़रूरी कदम उठाएं. इनका मकसद यह है कि हम जल्द से जल्द संभावित बीमारियों का पता लगाएं, इनसे होने वाले खतरों से बचें और सेहतमंद रहने के साथ-साथ खुश और आबाद रहें.
क्या आप व्हाट्सऐप पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
व्हाट्सऐप पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
प्रिवेंटिव हेल्थ केयर प्लान एक ऐसा इंश्योरेंस हैं जिसमें नियमित रूप से आपके स्वास्थ्य की जांच की जाती है. इसमें नियमित रूप से टेस्ट करने के साथ-साथ टीकों तक का खर्च शामिल किया जाता है, ताकि इस तरह के जांच के लिए पॉलिसीधारक को अपनी जेब से पैसे न भरने पड़ें. इससे न केवल आपकी चिंता कम हो जाती है, बल्कि समय और पैसे दोनों की बचत भी होती है.
हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियां ऐसे भी कई प्लान पेश करती हैं, जिसमें आप रेगुलर चेकअप के लिए डॉक्टर से मिल सकते हैं और बीमारियों से पहले से ही सुरक्षित रह सकते हैं. फैमिली फ्लोटर प्लान एक ऐसा प्लान है जिसमें परिवार का हरेक सदस्य चाहे जिस भी उम्र या लिंग का हो, वे इस कॉम्प्रिहेंसिव फैमिली प्लान के साथ प्रिवेंटिव हेल्थकेयर पैकेज का पूरा फायदा उठा सकते हैं. हालांकि यह प्लान दूसरे प्लान से थोड़ा-सा महंगा है, लेकिन इसके खास फायदे भी हैं. कुछ इंश्योरेंस कंपनियां 0 से 13 आयुवर्ग के बच्चों के लिए खासतौर पर प्रिवेंटिव प्लान पेश करती हैं. इस प्लान के तहत माता-पिता अपने बच्चों का रेगुलर चेकअप करवा सकते हैं. इतना ही नहीं, कुछ प्रिवेंटिव प्लान में पॉलिसीधारक को नियमित रूप से डायबिटीज़ के लेवल टेस्ट करने, चेकअप करने और ज़रूरी दवाइयों के ज़रिए सेहत की देखभाल करने की भी सुविधा मिलती है.
प्रिवेंटिव हेल्थकेयर इंडस्ट्री जिसमें कि एक्सरसाइज़, वेलनेस, डायट्री सप्लीमेंट्स, बीमारी का यथाशीघ्र पता लगाने वाले केंद्र और हेल्थ मॉनिटरिंग सेंटर इत्यादि शामिल हैं, इनमें वर्ष 2025 के दौरान 22% की संयुक्त वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) के साथ 197 बिलियन अमेरिकी डॉलर की बढ़त देखी गई. इसलिए आपको बिना कोई समय गंवाए फटाफट प्रिवेंटिव हेल्थकेयर प्लान में ज़रूर निवेश करना चाहिए. अगर वेलनेस प्रोग्राम पर गौर करें, तो हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियां आपको रिवॉर्ड पॉइंट्स देती हैं. ये पॉइंट्स आपको तब दिए जाते हैं, जब आप किसी फिज़िकल ऐक्टिविटीज़ में भाग लेते हैं और वर्कआउट करते हैं, जैसे कि दौड़ना, जॉगिंग करना इत्यादि. इनका मकसद होता है कि आप फिट और सेहतमंद रहें. इसके लिए पॉलिसीधारक को अपने फिटनेस ट्रैकिंग डिवाइस को इंश्योरेंस कंपनी की ऐप के साथ सिंक करना होता है और इसके बाद विभिन्न तरह की चुनौतियां पूरी करनी होती हैं. अपनी चुनौतियां पूरी करने के बाद पॉलिसीधारक डिस्काउंट और इंसेंटिव जैसे फायदे पाने के लिए ये रिवॉर्ड पॉइंट्स रीडीम कर सकते हैं. कई वेलनेस प्रोग्राम इंसेंटिव पेश करते हैं, ताकि पॉलिसीधारक हेल्दी ऐक्टिविटीज़ में भाग ले सकें. इसके लिए वे जिम की मेंबरशिप में डिस्काउंट देते हैं, मुफ्त में स्वास्थ्य की जांच करते हैं, साथ ही और भी कई चीज़ें पेश करते हैं. इतना ही नहीं, पॉलिसीधारक अपनी पॉलिसी रिन्यू करते समय खास छूट भी पा सकते हैं.
हेल्थ इंश्योरेंस से जुड़े वेलनेस प्रोग्राम में आमतौर पर कई तरह की सहूलियत पेश की जाती हैं, जिनमें हेल्थ कोचिंग, काउंसलिंग, फिटनेस ऐक्टिविटीज़ और न्यूट्रिएंट से संबंधित मार्गदर्शन भी शामिल होते हैं. इस तरह के वेलनेस प्रोग्राम में शामिल होकर आप न केवल सेहतमंद आदतें अपनाते हैं, बल्कि खुशहाल जीवन भी पाते हैं. इससे आप चुस्त और तंदुरुस्त रहने के साथ-साथ बेहतर सेहत पाने की दिशा में आगे बढ़ते हैं.
आज हम एक ऐसे युग में जी रहे हैं जहां जीवनशैली से जुड़ी आदतों की वजह से बीमारियां बढ़ रही हैं और मेडिकल खर्चों में रोज़ाना इज़ाफा हो रहा है. ऐसे में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर के साथ आने वाला वेलनेस प्रोग्राम आपकी ज़िंदगी में एक अहम भूमिका निभाता है. जब आप हेल्थ इंश्योरेंस में अपने फिट रहने के मकसद को शामिल करते हैं, तो आप खुद ही अपने स्वास्थ्य के प्रति प्रोत्साहित होते हैं. यही वजह है कि आप बीमारियों से तो दूर रहते ही हैं, साथ-साथ आप पर कोई आर्थिक बोझ भी नहीं पड़ता है.
भारत में मोटापे और लाइलाज बीमारियों में जिस तरह से वृद्धि हो रही है, नतीजा यह है कि लोगों पर आर्थिक और सामाजिक दबाव बढ़ रहा है. ऐसे में प्रिवेंटिव हेल्थकेयर में निवेश करना न केवल आपकी व्यक्तिगत ज़िम्मेदारी है, बल्कि आज की दुनिया में यह एक महत्त्वपूर्ण ज़रूरत भी है. इसलिए आप एक ऐसा हेल्थ इंश्योरेंस चुनिए जो कि वेलनेस पर ज़ोर देता हो. यह न केवल आपको बीमारियों से बचाएगा, बल्कि आपको सेहतमंद और खुशहाल रखते हुए एक सशक्त भविष्य का निर्माण भी करेगा.
श्री अमरनाथ सक्सेना, चीफ टेक्निकल ऑफिसर - कमर्शियल, बजाज जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड (पूर्व नाम बजाज आलियांज़ जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड)
Sangri Today Verified Media or Organization • 28 Mar, 2026Editor
Sangri Today is a Weekly Bilingual Newspaper and website of news and current affairs that publishes news reports from various places, from general reports to opinion, analysis and fact checks.