Rajasthan : बहन को पैसे से बनी चुनरी, मायरा में दिए 71 लाख, 30 साल से 5 भाई जमा कर रहे थे पैसे, जानिए मामला
मामला नागौर जिले के लाडनूं कस्बे का है। सीता देवी की दो बेटियों प्रियंका और स्वाति की शादी मंगलवार को हुई थी।
Rajasthan के नागौर जिले में एक किसान ने अपनी दो भतीजी की शादी में 71 लाख रुपये का मायरा भर दिया. किसान चाचा थाली में नोट और जेवर लेकर आए तो सभी हैरान रह गए। भाइयों का ये प्यार देख इकलौती बहन की आंखों में खुशी के आंसू आ गए। भाइयों ने बहन को 500-500 रुपये की चुनरी से ढक दिया। मामला नागौर जिले के लाडनूं कस्बे का है। सीता देवी की दो बेटियों प्रियंका और स्वाति की शादी मंगलवार को हुई थी।