एलन डिज़ाइन फेस्टिवल 2024 का भव्य समापन
इस कार्यक्रम में डांस, पोएट्री, लाइव बैंड परफॉरमेंस के लिए ओपन माइक जैसी कई मनोरंजक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। विभिन्न कॉलेजों के छात्रों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
एलन कॉलेज ऑफ डिजाइन द्वारा आयोजित दो दिवसीय "एलन डिज़ाइन फेस्टिवल 2024" का आज भव्य समापन हुआ। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री गोपाल शर्मा, विधायक, सिविल लाइंस द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। उन्होंने छात्रों की कड़ी मेहनत की सराहना की और निदेशक श्री राम यादव को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार प्रदान किया।