मुख्यमंत्री ने प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को दी श्रद्धांजली
मुख्यमंत्री ने प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को दी श्रद्धांजली
मुख्यमंत्री ने प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को दी श्रद्धांजली
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 58वीं पुण्यतिथि के मौके पर जयपुर के राम निवास बाग स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष श्रद्धासुमन अर्पित किए। गहलोत ने कहा कि पंडित नेहरू के विराट व्यक्तित्व, वैज्ञानिक और मानवतावादी सोच तथा विजन से देश आज विकास के इस मुकाम तक पहुंच सका है। जिस आधुनिक और आत्मनिर्भर भारत को हम देख रहे हैं, उसके पीछे पंडित नेहरू का बड़ा योगदान है।
गहलोत ने कहा कि आजादी के आंदोलन में पंडित नेहरू की बड़ी भूमिका थी। वे आजादी के आंदोलनों के कारण कई साल जेल में रहे। युवा पीढ़ी को देश के प्रति उनके योगदान से प्रेरणा लेनी चाहिए। वर्तमान में सोशल मीडिया के माध्यम से पंडित नेहरू के विरूद्ध किए जा रहे दुष्प्रचार से उनके स्वतंत्रता संग्राम व आधुनिक भारत के निर्माण में योगदान के महत्व को कम नहीं किया जा सकता।
इस अवसर पर जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी, सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजनलाल जाटव, आपदा प्रबंधन मंत्री गोविंद राम मेघवाल, श्रम राज्यमंत्री सुखराम विश्नोई, तकनीकी शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग, मुख्य सचिव उषा शर्मा, जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. नेहरू की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की।
व्हाट्सऐप पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
Chat on WhatsApp
Install App For Latest Updates
Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.
You are currently receiving our latest breaking news and updates.