13 मई को होने वाले विशाल रक्तदान शिविर के पोस्टर का किया विमोचन
- पूर्व मंत्री व विधायक हरीश चौधरी के जन्मदिवस पर होगा रक्तदान शिविर
- पूर्व मंत्री व विधायक हरीश चौधरी के जन्मदिवस पर होगा रक्तदान शिविर
बाड़मेर/बायतु। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता व स्थानीय विधायक हरीश चौधरी के जन्म दिवस के उपलक्ष पर 13 मई को उपखण्ड मुख्यालय बायतु पर स्थित ग्राम पंचायत बायतु चिमनजी भवन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। रक्तदान शिविर का आयोजन खेमसिद्ध ब्लड डोनर्स व समस्त कार्यकर्तागण विधानसभा बायतु द्वारा किया जा रहा है जिसके लिए मंगलवार को पंचायत समिति बायतु परिसर में पोस्टर का विमोचन किया गया
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि आगामी 13 मई को मानव कल्याण के काम आने वाले रक्तदान शिविर में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी हो इसके लिए लोगों को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा । इस दौरान जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी, प्रधान सिमरथाराम चौधरी, जिला परिषद सदस्य खेराज राम हुड्डा, हुकमा राम सारण, बीसीसीबी पूर्व चेयरमैन डूंगराराम काकड़, हेमजी का तला सरपंच भंवर लाल, बायतु चिमनजी सरपंच गोमाराम पोटलिया, रतेऊ सरपंच भूराराम गोदारा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कड़वासरा, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजेश पोटलिया, वगताराम जांगु, नरसिंगा राम मेघवाल, सरपंच भेराराम खोड़, चूनाराम जाखड़, हेमन्त भाटिया, ठाकराराम गोदारा सहित अन्य मौजूद रहे।
व्हाट्सऐप पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
Chat on WhatsApp
Install App For Latest Updates
Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.
You are currently receiving our latest breaking news and updates.