जयपुर के हवामहल में राजकुमार गुप्ता की अनोखी पेबल आर्ट प्रदर्शनी शुरू: पत्थरों में जीवंत हुईं कहानियां
मशहूर पेबल आर्टिस्ट राजकुमार गुप्ता की अनोखी प्रदर्शनी जयपुर के हवामहल में वर्ल्ड हेरिटेज डे पर शुरू हुई। पत्थरों पर देखिए राजस्थान की लोक कला।
Key Highlights
- मशहूर पेबल आर्टिस्ट राजकुमार गुप्ता की पेबल आर्ट प्रदर्शनी जयपुर के हवामहल में शुरू।
- वर्ल्ड हेरिटेज डे के अवसर पर 18 और 19 अप्रैल को कला प्रेमी कर सकेंगे दीदार।
- प्रदर्शनी में 40 से अधिक कलाकृतियां, जिनमें राजस्थान की लोक संस्कृति का अद्भुत चित्रण।
जयपुर। राजस्थान के ख्यातनाम पेबल आर्टिस्ट राजकुमार गुप्ता की अनूठी कला प्रदर्शनी आज से जयपुर के ऐतिहासिक हवामहल में शुरू हो गई है। वर्ल्ड हेरिटेज डे के खास मौके पर यह प्रदर्शनी 18 और 19 अप्रैल को कला प्रेमियों के लिए खुली रहेगी। राजकुमार गुप्ता नदी के साधारण पत्थरों को बिना काटे-छांटे, अपनी कल्पना और रंगों के जादू से जीवंत कलाकृतियों में बदल देते हैं।