विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर लखनऊ पराग में आयोजित हुआ कार्यक्रम
‘‘विश्व दुग्ध दिवस‘‘ के रूप मेंइन्टिग्रल विश्वविधालय के डिपार्टमेन्ट आफ एग्रीकल्चर एवं डिपार्टमेन्ट आफ वायो इन्जीनियरिंग के 190 छात्र छात्राओं को डेयरी…
विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर लखनऊ पराग में आयोजित कार्यक्रमः- पराग डेयरी लखनऊ द्वारा अपने नवनिर्मित अत्याधुनिक चकगंजरिया स्थित प्लाण्ट पर 01 जून 2022, ‘‘विश्व दुग्ध दिवस‘‘ के रूप मेंइन्टिग्रल विश्वविधालय के डिपार्टमेन्ट आफ एग्रीकल्चर एवं डिपार्टमेन्ट आफ वायो इन्जीनियरिंग के 190 छात्र छात्राओं को डेयरी भ्रमण कराते हुये मनाया गया। इस उपलक्ष्य में श्री प्रशान्त आर्य, पराग डेयरी लखनऊ के मार्केटिंग मैनेजर द्वारा पराग दूध के विषय में छात्र-छात्राओं को पराग ब्राण्ड सन 1938 से निरन्तर सम्मानित उपभोक्ताओं को पराग दुग्ध एवं दुग्ध उत्पाद उपलब्ध कराया जा रहा है, के विषय में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयी।