द मिस ग्लोब इंडिया 2023 बनी ऐश्वर्या पातापाती व अनुषा आनंद बनी द मिस ग्लोब इंडिया 2023 रनरअप
द मिस ग्लोब का आयोजन 3 नवंबर से 17 नवंबर को अल्बानिया में होगा जिसमें ऐश्वर्या पातापाती द मिस ग्लोब इंडिया इंडिया का प्रतिनिधत्व अल्बानिया में करेगी।
जगमगाती लाइटस , हेरिटेज बैकग्राउंड चोमू पैलेस का और रैंप वॉक करती खूबसूरत गर्ल्स ये नज़ारा था शुक्रवार को आयोजित हुए मिस सेलेस्ट इंडिया के ग्रैंड फिनाले का जहा से गर्ल्स के लिए मिस इंटरकॉन्टिनेंटल और मिस ग्लोब के द्वार खुलते है , देश भर से आई सुंदरियों ने तीन राउंड में चले फिनाले में ओपनिंग एक्ट के साथ शुरुआत की जिसके बाद स्विम सुइट राउंड , एनवायरनमेंट एडवोकेसी राउंड और आखिर में प्रश्न उत्तर राउंड हुए और विनर्स की अलग अलग केटेगरी में घोषणा की गयी जिसमें मिस सेलेस्ट इंडिया का ख़िताब निशा सिंह के नाम रहा व निशा चौहान मिस सेलेस्ट इंडिया की फर्स्ट रनर अप व संजना शेखेरमंत्री सेकेंड रनर अप रही। साथ ही भावना वैष्णव मिस इंटरकॉन्टिनेंटल इंडिया 2023 व सेजल शर्मा मिस इंटर कॉन्टिनेंटल इंडिया रनरअप रही। द मिस ग्लोब इंडिया 2023 ऐश्वर्या पातापाती व अनुषा आनंद द मिस ग्लोब इंडिया 2023 रनरअप बनी।