सेव ह्यूमैनिटी ट्रस्ट जयपुर द्वारा होटल गोल्डन टयूलिप गुड़गांव हरियाणा में पावर लिफ्टर सतीश शर्मा को भारतीय गौरव पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया।
सतीश शर्मा को गौरव पुरस्कार उनके कार्यक्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर दिया गया। पावर लिफ्टर सतीश शर्मा स्वयं अपने आप को पावर लिफ्टिंग खेल के लिए तैयार करते रहते हैं और साथ ही स्थानीय निवासियों को भी स्वस्थ रहने के उद्देश्य से खेलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए कहते रहते हैं।
स्थानीय निवासियों के अनुसार सतीश शर्मा नवयुवकों को व्यायाम के साथ-साथ खेलों में भी ले जाते रहते हैं जिसकी वजह से नौजवानों में एक उत्साह का माहौल बना रहता है।
सेव ह्यूमैनिटी ट्रस्ट की कार्यकारिणी सदस्यों ने सतीश शर्मा का चयन करके उन्हें शुभकामना संदेश भिजवाया था जिसे सहृदय आभार व्यक्त करते हुए सतीश शर्मा ने प्राप्त किया था।