शरद मल्होत्रा का गाना 'तौबा मेरी तौबा' ने 10 मिलियन व्यूज को किया पार!
शरद मल्होत्रा ने बार-बार संगीत वीडियो, टेलीविजन और फिल्मों में अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों को लुभाया है। यह अभिनेता अपनी प्रतिभा और अच्छे लुक से हमें प्रभावित करने में कभी असफल नहीं होते है। खैर, अब उर्वशी रौतेला के साथ शरद मल्होत्रा का नया गीत "तौबा मेरी तौबा", जो पिछले सप्ताह रिलीज़ हुआ, वह साल के सबसे लोकप्रिय दिल तोड़ने वाले गीतों में से एक बन गया है। तौबा मेरी तौबा, जिसे ममता शर्मा ने गाया है, और बादाश ने लिखा है, वह केवल 7 दिनों में 10 मिलियन बार देखा जा चुका है। शरद ने उत्साहपूर्वक अपने गीत की सफलता के बारे में अपने विचार साझा किए, "मैं तौबा मेरी तौबा पर प्रतिक्रिया से बहुत उत्साहित हूं और हम सभी के प्यार और समर्थन के लिए वास्तव में आभारी हैं। उर्वशी के साथ काम करना बहुत अच्छा था और लोग वास्तव में हमारे जोड़ी को पसंद कर रहे हैं।"