ग्लैमरस गर्ल सिमरन सिंह सुमिन भट्ट के म्युज़िक वीडियो में जल्द आएंगी नज़र
उनका ड्रीम रोल क्या है जो आगे करना चाहेंगी, ये पूछने पर सिमरन सिंह तुरंत कहती हैं "मैं एक महिला प्रधान फ़िल्म करना चाहती हूं। किसी स्ट्रॉन्ग वीमेन की बॉयोपिक करना मुझे बेहद पसंद है।"
बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट को अपनी फेवरेट ऎक्ट्रेस मानने वाली नवोदित अभिनेत्री सिमरन सिंह किसी फिल्मी बैकग्राउंड से सम्बंध नहीं रखतीं, मगर अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर फ़िल्म इंडस्ट्री में उन्होंने कदम रख दिया है। फिमी प्रोडक्शन के साथ उन्होंने कैटलॉग और प्रिंट शूट किया है और इसी प्रोडक्शन हाउस के अपकमिंग अल्बम में मेन लीड के रूप में नजर आने वाली हैं। वह सुमिन भट्ट के एक अपकमिंग म्युज़िक वीडियो में दिखाई देंगी, जिसे रियाज़ मीर ने डायरेक्ट किया है।