जयपुर की ट्रांसजेंडर नंदिनी सिंधी ने राष्ट्रीय आइस स्टॉक चैंपियनशिप में जीते सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल
जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में आयोजित 11वीं राष्ट्रीय आइस स्टॉक चैंपियनशिप में जयपुर की ट्रांसजेंडर खिलाड़ी नंदिनी सिंधी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए।
जयपुर। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में आयोजित 11वीं राष्ट्रीय आइस स्टॉक चैंपियनशिप में जयपुर की ट्रांसजेंडर खिलाड़ी नंदिनी सिंधी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 22 से अधिक राज्यों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।