फ़िल्म 'श्री रामायण कथा' का टीजर पोस्टर हुआ जारी , अंजली अरोड़ा कर रही हैं सीता की भूमिका निभाने की तैयारी

अब कच्चा बादाम पर डांस करने वाली सोशल मीडिया स्टार और रियलिटी शो लॉकअप में दिखाई देने वाली अंजली अरोड़ा अब अभिषेक सिंह के डायरेक्शन में बन रही फिल्म "श्री रामायण कथा" में  सीता के किरदार में नज़र आएंगी।

Mamta Choudhary
Mamta Choudhary Verified Public Figure • 27 Mar, 2026 Editor
मई 9, 2024 • 6:33 PM  0
सिनेमा
NEWS CARD
Logo
फ़िल्म 'श्री रामायण कथा' का टीजर पोस्टर हुआ जारी , अंजली अरोड़ा कर रही हैं सीता की भूमिका निभाने की तैयारी
“फ़िल्म 'श्री रामायण कथा' का टीजर पोस्टर हुआ जारी , अंजली अरोड़ा कर रही हैं सीता की भूमिका निभाने की तैयारी”
Favicon
Read more on hindi.sangritoday.com
9 May 2024
https://hindi.sangritoday.com/teaser-poster-of-the-film-shri-ramayana-katha-released-anjali-arora-is-preparing-to-play-the-role-of-sita
Copied
फ़िल्म 'श्री रामायण कथा' का टीजर पोस्टर हुआ जारी , अंजली अरोड़ा कर रही हैं सीता की भूमिका निभाने की तैयारी
फ़िल्म 'श्री रामायण कथा' का टीजर पोस्टर हुआ जारी , अंजली अरोड़ा कर रही हैं सीता की भूमिका निभाने की तैयारी
बॉलीवुड में ऐसा लग रहा है कि इन दिनों रामायण को बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करने की होड़ मची हुई है। एक ओर जहां दंगल निर्देशक नितेश तिवारी की रामायण सुर्खियों में छाई हुई है अब कच्चा बादाम पर डांस करने वाली सोशल मीडिया स्टार और रियलिटी शो लॉकअप में दिखाई देने वाली अंजली अरोड़ा अब अभिषेक सिंह के डायरेक्शन में बन रही फिल्म "श्री रामायण कथा" में  सीता के किरदार में नज़र आएंगी। अभिषेक सिंह के डायरेक्शन में बन रही फिल्म श्री रामायण कथा अगले साल 2025 में सिल्वर स्क्रीन पर आने के लिए तैयार है।
 
"श्री रामायण कथा" का टीजर पोस्टर जब से सामने आया है महाकाव्य रामायण के सिनेमाई जादू की आशाएँ नई ऊंचाइयों पर पहुंच गई है।  
 
इसके टीज़र पोस्टर में सबसे आगे, हनुमान का शक्तिशाली चेहरा नजर आता है, उनकी अभिव्यक्ति शक्ति और भक्ति से गूंजती है। हनुमान के माथे पर भगवान राम का पवित्र नाम अंकित है, जो उनकी अटूट निष्ठा और समर्पण का प्रतीक है।  यह राम और हनुमान के बीच के गहरे बंधन की ओर इशारा करता है, जो महाकाव्य के आध्यात्मिक और भावनात्मक पहलुओं में गहराई से उतरने वाली कथा के लिए एक स्वर निर्धारित करता है।
 
निर्देशक अभिषेक सिंह के इस प्रोजेक्ट के सिनेमैटोग्राफर कुणाल कदम हैं। देव व आशीष ने बेहतरीन संगीत दिया है। निर्देशक अभिषेक सिंह का कहना है कि फ़िल्म के टीज़र पोस्टर के लॉन्च के साथ, हम दर्शकों को आध्यात्मिक और भावनात्मक गहराई की यात्रा पर ले जाने के लिए आमंत्रित करते हैं। कहानी कहने के नए अंदाज और विजुअल प्रतीक के माध्यम से, हमारा लक्ष्य रामायण की गाथा में नई जान फूंकना है। यह पोस्टर एक अनोखे अनुभव की एक झलक है, हम एक ऐसी सिनेमाई रचना गढ़ने का प्रयास कर रहे हैं जो दिल और आत्मा से जुड़ जाए।
 
श्री रामायण कथा 2025 में स्क्रीन पर आने वाली है, जो एक लाजवाब सिनेमाई अनुभव का वादा करती है।
 
अभिनेत्री अंजली अरोड़ा यह फ़िल्म पाकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, "फ़िल्म मेकर्स ने मुझमें कुछ ऐसा पाया, जिसने उन्हें यकीन दिलाया कि मैं सीता के किरदार के साथ न्याय कर सकती हूँ। पिछले महीने ही मुझे चुना गया था, और तब से, मैं रामायण और सीता के संदर्भ में काफी रिसर्च कर रही हूं। वीडियो देख रही हूँ, पढ़ रही हूँ और वर्कशॉप में हिस्सा ले रही हूँ। मैं इस किरदार के साथ  न्याय करने के लिए मैं अपना पूरा प्रयास करूँगी।"
 
महोबिया फ़िल्म प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बन रही इस फ़िल्म का निर्माण प्रकाश महोबिया और संजय बुंदेला ने किया है। फ़िल्म के लेखक सचिन कुमार सिंह हैं और अभिषेक सिंह ने निर्देशित किया है। 
history This is an archived post. The information provided may be outdated.

Mamta Choudhary Verified Public Figure • 27 Mar, 2026 Editor

Admin - News Desk

हमारा अनुसरण करें

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications