अखंड दत्त बावनी: दत्तात्रेय आश्रम ने 1.25 लाख पान-लवंग, 51 कुंडी यज्ञ से रचा इतिहास
एशिया और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ भव्य आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं की भागीदारी से बना ऐतिहासिक क्षण
भरूच (गुजरात), 13 मई : हांसोट तहसील के कोसांबा ख़रच गांव स्थित आध्यात्मिक साधना और वैदिक परंपराओं के संरक्षण का केंद्र बने दत्तात्रेय आश्रम ने एक बार फिर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। आश्रम में आयोजित 24 घंटे अखंड दत्त बावनी पाठ और उसके बाद 1,25,000 नागरवेल (पान) और लवंग बीड़ा अर्पण के साथ 51 कुंडी श्री हनुमान यज्ञ को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। इसके साथ ही इस अद्भुत आयोजन को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराने के लिए भी आवेदन किया गया है।