Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
राज्य सरकार दिव्यांग हित में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध -सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री
Pooja Padiyar Editor
मई 10, 2022 • 2:00 PM 0
र
राजस्थान
NEWS CARD
“राज्य सरकार दिव्यांग हित में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध -सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री”
राज्य सरकार दिव्यांग हित में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध
-सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री
राज्य सरकार दिव्यांगजनो के हित में कार्य करने के लिए पूर्ण रूप से संकल्पबद्ध है। स्कूटी वितरण योजना के तहत नागौर जिले में दिव्यांगजनो को स्कूटी का वितरण होना बेहद खुशी का विषय है।
ये विचार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली सोमवार को नागौर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक कार्यालय में दिव्यांगजनो के स्कूटी वितरण कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से दिव्यांगजनो को लाभान्वित किया जा रहा है एवं सर्वे आदि के माध्यम से दिव्यांगों की जरूरतों के बारे में पता लगाकर उनकी सहायता करने के प्रयास किये जा रहे हैं।
क्या आप व्हाट्सऐप पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
व्हाट्सऐप पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत में स्वागत गीत, साफा और माल्यार्पण कर अतिथियों का स्वागत किया गया। सहायक निदेशक रामदयाल मांजू ने सरकार की विभिन्न योजनाओं द्वारा जिले में लाभन्वित होने वाले आमजन सहित अन्य के बारे में विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।
इसके बाद जूली व जिला कलेक्टर पीयूष समारिया सहित अतिथियों ने जिले के विभिन्न ब्लॉक से आये दिव्यांगजनो को स्कूटियों का वितरण किया।
जूली व जिला कलेक्टर श्री पीयूष समारिया ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कार्यालय व छात्रावास का भी निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास में रह रही बालिकाओं से बात कर उनकी पढ़ाई व छात्रावास में मिल रही सुविधाओ के सम्बन्ध में चर्चा की।
कारागार का निरीक्षण किया-
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने जिला मुख्यालय पर स्थित जिला कारागृह का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बंदियों से संवाद करते हुए उनको दी जा रही सुविधाओ के बारे में जानकारी ली। साथ ही केबिनेट मंत्री ने जेल में कैदियों को दिया जा रहा खाना भी चखा व खाने के स्वाद व गुणवत्ता से संतुष्ट होते हुए खाने की तारीफ की। टीकाराम जूली ने कैदियों के लिए चिकित्सा सुविधा, पुस्तकालय, साफ सफाई का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। मंत्री ने नाबार्ड द्वारा जेल में चलाए जा रहे विभिन्न प्रकार के कौशल प्रशिक्षण की प्रशंसा करते हुए कैदियों द्वारा बनाये जा रहे विभिन्न उपकरणों की भी तारीफ की।
उन्होंने जेल स्टाफ से बात करते हुए कहा कि वे नागौर जेल में बंदियों को दी जा रही सुविधाओं को देखकर बेहद प्रसन्न है साथ ही उन्होंने जेल स्टाफ द्वारा कैदियों को मुख्यधारा में लाने के लिए प्रयास किये जाने की भी बात कही। इसके बाद सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के मंत्री टीकाराम जूली ने जेल परिसर में पौधारोपण भी किया।
स्कूटी वितरण के दौरान जिला कलेक्टर पीयूष समारिया सहित स्थानीय संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.