इंडियन टेनिस क्रिकेट स्पोर्ट्स अवार्ड का प्रोमो लॉन्च

Mamta Choudhary
Mamta Choudhary Verified Public Figure • 27 Mar, 2026 Editor
May 4, 2023 • 12:37 PM  0
S
Sangri Today Hindi
BREAKING
Mamta Choudhary
Mamta Choudhary
3 years ago
इंडियन टेनिस क्रिकेट स्पोर्ट्स अवार्ड का प्रोमो लॉन्च
 प्रोमो लॉन्च
Full Story: https://hindi.sangritoday.com/promo-launch-of-indian-tennis-cricket-sports-awards
https://hindi.sangritoday.com/promo-launch-of-indian-tennis-cricket-sports-awards
Copied
इंडियन टेनिस क्रिकेट स्पोर्ट्स अवार्ड का प्रोमो लॉन्च
इंडियन टेनिस क्रिकेट स्पोर्ट्स अवार्ड का प्रोमो लॉन्च
मुंबई : मुम्बई के सचिन तेंदुलकर जिमखाना में इंडियन टेनिस क्रिकेट स्पोर्ट्स अवार्ड का प्रोमो लॉन्च किया गया। यह शानदार पुरस्कार समारोह पुणे में 23 मई 2023 को होने जा रहा है, जिसमें कई डांस परफॉर्मेंस भी होने वाली है।
    एक भव्य कार्यक्रम में इस अवार्ड फंक्शन के सम्बंध में महत्वपूर्ण घोषणा की गई। टेनिस क्रिकेट के इतिहास में पहली बार नीलेश भिंताड़े स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा इंडियन टेनिस क्रिकेट स्पोर्ट्स अवार्ड प्रदान किया जा रहा है। यहां स्क्रीन पर अवार्ड शो का प्रोमो लॉन्च किया गया जो उत्साह से भरपूर था।
    इंडियन टेनिस क्रिकेट स्पोर्ट्स अवार्ड टेनिस क्रिकेट डॉट इन के संतोष नानेकर, फ्रेंड्स दुबई के अमित फर्टाडो और 7070 स्पोर्ट्स के तारिक सय्यद के सहयोग से होने जा रहा है। 
    सचिन बाड़ ने बताया कि टेनिस क्रिकेट के खिलाड़ियों के लिए यह अवार्ड होने वाला है। 23 मई 2023 की शाम को पुणे में भव्य रूप से इसका आयोजन किया जाएगा। इसमे बेस्ट बल्लेबाज व सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, ऑलराउंडर, विकेट कीपर, बेस्ट टीम, बेस्ट कैप्टन, बेस्ट मॅनेजर, बेस्ट पॅकर, इमर्जिंग प्लेयर सहित 18-20 कैटगरी में अवार्ड दिया जाएगा। हर कैटगरी में पुरे भारत से 5 नॉमिनेशन होगी। टेनिस क्रिकेट को आगे बढाने में जिनका बड़ा योगदान है हम उन्हें भी इस अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा। इस अवार्ड में टेनिस क्रिकेट के कई मशहूर खिलाड़ी नजर आएंगे। टेनिस क्रिकेट आज काफी मशहूर हो रहा है एक कई खिलाड़ी के इंस्टाग्राम पर डेढ़ दो लाख फॉलोवर्स हैं।
    नीलेश भिंताड़े ने कहा कि एनबी स्पोर्ट्स फाउंडेशन का उद्देश्य यह है कि जो प्रतिभाशाली खिलाड़ी आर्थिक रूप से कमजोर हैं उन्हें एक बेहतर प्लेटफॉर्म दिया जाए। 
    संतोष नानेकर ने कहा कि महिलाओं के लिए भी टेनिस क्रिकेट लीग शुरू करने की हमारी योजना है। फिलहाल 2-3 महिला टीम ही बेहतर है जब 8 टीम तैयार हो जाएगी तो हम इसका आयोजन करेंगे, उसके लिए हमारी खोज जारी है।
history This is an archived post. The information provided may be outdated.

Mamta Choudhary Verified Public Figure • 27 Mar, 2026 Editor

Admin - News Desk

हमारा अनुसरण करें

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications