मुंबई इंडियंस टीम टाटा आईपीएल 2025
टाटा आईपीएल 2025 की नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस ने अपने पांच बड़े खिलाड़ियों को रिटेन किया था , जोकि पिछले कई सालों से मुंबई की ताकत रही है , इस बार भी मुंबई ने हार्दिक पंड्या , रोहित शर्मा , जसप्रीत बुमराह , सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा को अपनी टीम के साथ जोड़े रखा था और कप्तान के तौर पर फिर से हार्दिक पंड्या पर विश्वास जताया है |
आईपीएल की नीलामी में मुंबई इंडियंस के मैनेजमेंट ने काफी अच्छा काम किया और अपनी टीम के साथ कई यंग और एक्सपीरियंस प्लेयर को जोड़ा , जोकि टीम को अपना छठवां खिताब दिलाने में मदद कर सकते है | मुंबई इंडियंस की पूरी टीम इस प्रकार है |
क्या आप व्हाट्सऐप पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
व्हाट्सऐप पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
Chat on WhatsApp
बैट्समैन : रोहित शर्मा , सूर्यकुमार यादव , रोबिन मिंज , रयान रिकेल्टन , सृजित कृष्णन , बेवोन जैकब्स , तिलक वर्मा
ऑल - राउंडर्स : हार्दिक पंड्या , नमन धीर , विल जैक्स , मिचेल सेंटनेर , राज अंगद बावा , विग्नेश पुत्तर , कार्बिन बोस
बोलर्स : जसप्रीत बुमराह , ट्रेंट बोल्ट , कर्ण शर्मा , दीपक चाहर , अश्विनी कुमार , रीच टोपली , सत्यनारायण राजू , मुजीब - उर - रहमान , अर्जुन तेंदुलकर
मुंबई इंडियंस की ताकत
मुंबई की टीम ने इस साल जिस प्रकार की टीम बनायीं है वो पेपर में तो बड़ी ही संतुलित लग रही है , टीम एक्सपीरियंस और यंग प्लेयर्स का बढ़िया मिश्रण है साथ में ही टीम में क्वालिटी के बैट्समैन , ऑल रॉउंडर्स और बोलर्स है | लेकिन टीम की ताकत की बात की जाए तो वो इस टीम की बैटिंग लाइन अप है |
जिसमे आपको ओपनर के तौर पर रोहित शर्मा के साथ विल जैक्स या फिर रयान रिकलटन दिख सकते है , जोकि पॉवरप्ले का भरपूर इस्तेमाल कर सकते है और शुरुवात के 6 ओवर्स में तेज़ी से 70-80 रन जोड़ सकते है |
फिर मिडिल आर्डर में भी टीम में काफी विस्फोटक बल्लेबाज सूर्या , तिलक , हार्दिक , रोबिन मिंज और बेवों जैकब्स जोकि लम्बे लम्बे छक्के लगाने में माहिर है |
तो इस साल मुंबई इंडियंस चाहेगी की उसकी बैटिंग लाइन अप अच्छे से एक साथ क्लिक करें और हर मैच में अपने टीम के बोलर्स को एक लम्बा स्कोर दे डिफेंड करने के लिए |
मुंबई इंडियंस की कमज़ोरी
मुंबई की टीम वैसे तो काफी संतुलित नज़र आ रही है लेकिन मुंबई की टीम में थोड़ी बहुत कमज़ोरी भी है जोकि उसे बोलिंग डिपार्टमेंट में हो सकती है |
क्योकि मुंबई की टीम जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने से काफी परेशानी में आ सकती है , और बुमराह मुंबई के बोलिंग के स्पेअरहेड है , अभी तक उनकी फिटनेस को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है , बस इतना पता चला है कि वो शुरवाती के कुछ मैच ज़रूर मिस करने वाले है |
साथ में ही मुंबई की स्पिन बोलिंग भी कुछ कमज़ोर नज़र आ रही है , मुंबई ने ऑक्शन में अल्लाह ग़ज़नफ़र को पाने टीम के साथ जोड़ा था key स्पिनर के तौर पर मगर वो भी चोटिल होके टूर्नामेंट से बहार हो गए है | उनकी जगह मुंबई ने रिप्लेसमेंट के तौर पर मुजीब उर रहमान को टीम में जोड़ लिया है , जोकि अब मुंबई के लीड स्पिनर होंगे कर्ण शर्मा और मिचेल सेंटनेर के साथ | मुंबई की फ़ास्ट बोलिंग में इस बार धार बड़ी है ट्रेंट बोल्ट के साथ |
मुंबई इंडियंस का इमर्जिंग प्लेयर्स कौन हो सकता है ?
इस बार मुंबई ने फिर से एक बार कई सारे नए और यंग खिलाड़ियों को अपनी टीम के साथ जोड़ा है , लेकिन मेरी नज़र इस प्लेयर पर रहेगी जिसका नाम है रोबिन मिंज | रोबिन मिंज झारखण्ड से है और काफी टैलेंटेड यंग विकेट कीपर बैट्समैन है जोकि लम्बे लम्बे छके लगाने की काबिलियत रखते है | अगर इनको मौका मिलता है तो ये इस बार मुंबई की तरफ से इमर्जिंग प्लेयर हो सकते है |
अगर आप रोबिन मिंज के बारे में जानना चाहते है तो क्लिक करें |
मुंबईं इंडियंस प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेन्नई के मैदान में है , और अगर मुंबई का पिछला रिकॉर्ड देखा जाए तो 5 सालों से मुंबई कभी भी अपना पहला मैच नहीं जीती है , बुमराह की अनुपस्थिति में और हार्दिक पंड्या भी पहला मैच नहीं खेल पाएंगे बैन के कारण , तो अब देखते है मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 क्या हो सकती है |
मुंबईं इंडियंस प्लेइंग 11: MI vs CSK रोहित शर्मा , विल जैक्स , सूर्या ( कप्तान ), तिलक वर्मा , रोबिन मिंज , नमन धीर , सैंटनर , ट्रेंट बोल्ट , मुजीब , दीपक चाहर , कर्ण शर्मा
निष्कर्ष
मुंबई इंडियन टीम के संतुलन को देख कर लग रहा है अगर उनकी टीम अपनी पूरी पोटेंशियल के साथ खेलती है तो अपना छठंवा खिताब उठा सकती है |
अब सबकी नज़र 22 मार्च पर रहने वाली है TATA IPL 2025 के आगाज़ के साथ | अगर आप टाटा आईपीएल 2025 की जानकारी नियमित रूप से चाहते है तो हिंदी न्यूज़ टुडे को ज़रूर सब्सक्राइब करें |