Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
राजस्व अदालतें निर्णयों को गुणवत्ता, एवं समयबद्धता से पारित करें -राजस्व मंडल अध्यक्ष
Pooja Padiyar Editor
मई 7, 2022 • 12:22 AM 0
र
राजस्थान
NEWS CARD
“राजस्व अदालतें निर्णयों को गुणवत्ता, एवं समयबद्धता से पारित करें -राजस्व मंडल अध्यक्ष”
राजस्व अदालतें निर्णयों को गुणवत्ता, एवं समयबद्धता से पारित करें
-राजस्व मंडल अध्यक्ष
राजस्व मंडल अध्यक्ष राजेश्वर सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्व मण्डल में पदस्थापित सभी सदस्यगण, प्रदेश में पदस्थापित समस्त राजस्व अपील प्राधिकारी एवं समस्त भू-प्रबन्ध एवं पदेन राजस्व अपील प्राधिकारियों एवम अधीनस्थ राजस्व न्यायालयों के पीठासीन अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में अध्यक्ष ने समस्त राजस्व अपील प्राधिकारीगण तथा भू-प्रबन्ध अधिकारी एवं पदेन राजस्व अपील अधिकारियों द्वारा पारित राजस्व निर्णयों की समीक्षा की गयी। 01 अप्रेल 2021 से 31 मार्च 2022 की अवधि में न्यूनतम निर्णय पारित करने वाले पीठासीन अधिकारीगण को भविष्य में समयबद्ध निस्तारण हेतु निर्देश दिए गए। इसके साथ ही पीठासीन अधिकारीगण से राजस्व प्रकरणों में पारित निर्णयों की गुणवत्ता सुधार का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। अध्यक्ष ने कहा कि निर्णयों में एकरूपता के साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि राजस्व न्यायालय द्वारा पारित निर्णय आख्यात्मक (स्पीकिंग) हो, जिसमें निर्णय के आधारभूत कारणों और तथ्यों का स्पष्ट उल्लेख हो।
क्या आप व्हाट्सऐप पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
व्हाट्सऐप पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
बैठक में सदस्य चौथीराम मीणा, रामदयाल मीणा, खजान सिंह, हरिशंकर गोयल, रामनिवास जाट, गणेश कुमार, अविनाश चौधरी, सुरेन्द्र कुमार पुरोहित, निबंधक महावीर प्रसाद एवं मण्डल के समस्त अधिकारीगण उपस्थित रहे।
historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.